राष्ट्रीय यादव महासभा ने लिया सामुहिक निर्णय, मृत्यु भोज नही करेगें आयोजित

दीपक शर्मा

पन्ना  ८ अप्रैल ;अभी तक; राष्ट्रीय यादव महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय यादव महासभा मध्यप्रदेश की साप्ताहिक गूगल मीट के माध्यम से आयोजित वर्चुअल मीटिंग में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजीनियर प्रमिल कुमार यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय यादव महासभा ने अपने सारगर्भित उद्वोधन में कहा कि मृत्यु भोज सामाजिक कलंक है, इसे बंद कर देना चाहिए इंसान स्वार्थ व खाने के लालच में कितना गिरता है जबकी मृत्यु भोज समाजिक कुरूती है जिसको बंद किया जाना चाहीए तथा समाज मे फैली हुई अन्य समाजिक कुरूतियो को भी बंद होना चाहीए।

उन्होंने कहा कि समाज के लोगो को शिक्षा के क्षेत्र मे आंगे बडकर सहयोग करना चाहीए तथा अधिक से अधिक बच्चो को शिक्षा दिलाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहीए। गरीब परिवार के बच्चो को शिक्षा के लिए मदद करना चाहीए। जिससे वे पढ़ लिखकर देश और समाज के लिए अच्छा काम कर सकेंगे। शिक्षित व्यक्ति सही मायने में संसार में सबसे अधिक धनी व्यक्ति होता है। रुपया पैसा गाड़ी बंगला जेवरात, ये सभी वस्तुएं एक समय के बाद समाप्त हो जाती हैं। लेकिन शिक्षा एक मात्र ऐसा धन है जो कि जितना खर्च करो बढ़ता ही जाता है। विद्यावान व्यक्ति की हर स्थान पर प्रशंसा होती है व समाज में उच्च स्थान प्राप्त करता है। यह एक ऐसा धन है जिसे ना तो कोई चोर चुरा सकता है, ना ही कोई बांट सकता है, ना ही किसी प्राकृतिक आपदा से यह नष्ट होता है। समय और अनुभव के साथ यह बढ़ता ही जाता है। श्री यादव ने कहा कि आज हम सब संकल्प लें कि ना तो मृत्यु भोज देंगे ना ही मृत्यु भोज में शामिल होंगे।

बैठक के दौरान जुड़े हुए सभी साथियों ने एक स्वर में मृत्यु भोज बंद करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इंजीनियर सी एस यादव संरक्षक राष्ट्रीय यादव महासभा मध्यप्रदेश ने कहा कि भागवत गीता में भगवान श्री कृष्ण कहते हैं आत्मा का नाश नहीं हो सकता आत्मा केवल युगों युगों तक शरीर बदलती है। आत्मा का देह त्याग करने के बाद भौतिक जीवन में बहुत से संस्कार किए जाते हैं। श्रीमती मीरा यादव प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय यादव महासभा महिला प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश, डाक्टर बंदना यादव प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय यादव महासभा महिला प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश, एम एल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय यादव महासभा, इंजीनियर संजय सिंह यादव प्रदेश समन्वयक राष्ट्रीय यादव महासभा, तीरथ सिंह यादव, खिलावन यादव आदि।