रोटरी क्लब की अध्यक्ष पवन पोरवाल, सचिव अनिल चौधरी सहित नवीन कार्यकारिणी घोषित

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ४ जुलाई ;अभी तक;  रोटरी क्लब मंदसौर के नॉमिनेशन कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई।जिसमें क्लब वर्ष 23-24 की नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष पवन पोरवाल एवं सचिव अनिल चौधरी के साथ अन्य पदों पर मनोनयन किया गया।
                                    क्लब की नामिनेशन कमेटी अध्यक्ष शरद गांधी ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष पवन पोरवाल, क्लब ट्रेनर प्रवीण ऊकावत, सीईओ सीए दिनेश जैन, आईपीपी संजय गोठी, सचिव अनिल चौधरी, उपाध्यक्ष सौरभ तोमर, सुरेन्द्र जैन (योग गुरु), मनीष गर्ग, सह सचिव शेलेन्द्र भंडारी, कोषाध्यक्ष रितेश भगत, सार्जेंट एट आर्म पवन जैन (एच.एम.), प्रवक्ता हनुमंत सिंह राणावत  को मनोनीत किया। साथ ही आगामी रोटरी वर्ष 2024-25 हेतु अध्यक्ष सौरभ तोमर एवं वर्ष 2025-26 हेतु अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन (योग गुरु) घोषित किये गये। परामर्शदाता में महेंद्र धाकड़,
राकेश दोशी, प्रकाश सिसोदिया, प्रहलाद काबरा, कनक पंचोली, संचालक मण्डल में दिनेश रांका, राजेश सिंघवी, सुधीर लोढ़ा, शरद गांधी, डाँ.कमलेश कुमावत, अशोक ऊकावत, बाबुलाल जैन, राधेश्याम झंवर, पिंकेश चेलावत, नरेंद्र मारू, राहुल नाहटा,  ठाकुर सुरज प्रकाश तोमर, डाँ.संजीव मेहता, डाँ.अजय व्यास, मनोज भाचावत, विवेक जैन, भूपेंद्र सोनी, आदित्य सुराणा, पवन सेठिया, धीरज कांकरिया का मनोनयन किया गया।
                                         बैठक में पूर्व अध्यक्षगण दिनेश रांका, सुधीर लोढ़ा, राजेश सिंघवी, प्रवीण उकावत, शरद गांधी, प्रकाश सिसोदिया, संजय गोठी उपस्थित थे।