लांजी  अनुविभागीय मुख्यालय के वार्ड नंबर 1 बकरामुंडी में नक्सली पर्चे मिले

आनंद ताम्रकार

बालाघाट २ सितम्बर ;अभी तक; आज शनिवार को  लांजी  अनुविभागीय मुख्यालय के वार्ड नंबर 1 बकरामुंडी में नक्सली पर्चे मिले है।

पुलिस अधीक्षक श्री समीर सौरभ ने पर्चे मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने यह भी अवगत कराया की पर्चों को बरामद कर लिया गया है और पुलिस द्वारा संघन चौकसी की जा रही है।

यह उल्लेखनीय है की पिछले 20 दिनों के अंतराल में नक्सलियों द्वारा पर्चे फेंके जाने की दूसरी घटना है।
गत 12 अगस्त को लांजी पौनी गांव में बैनर और नक्सली पर्चे मिले आज सुबह बकरामुंडी गांव में लोगों को जमीन पर पढे पर्चे दिखाई दिये। बरामद किये गये पर्चो में नक्सलियों ने भाजपा सरकार को पूंजीपतियों की कठपुतली बताते हुए आगामी 21 सितंबर को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी संगठन की स्थापना के 19 साल पूर्ण होने पर धूमधाम के साथ वर्षगांठ मनाने का उल्लेख किया है।

                         पर्चो में भाकापा की स्थापना सरकारी तंत्र और देश में फैली आर्थिक असमानता के संबंध में उल्लेख किया गया हैं।

                         एक अन्य पर्चे में नक्सलियों ने शोषित और वछिंतो की आवाज शीर्षक से मौजूद केन्द्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुये गुजराती में लिखा है की मोदी ना राजमा अम्बानी अदानी मजा मा और जनता जीये सजा मा। पर्चे में अदानी और अंबानी के साथ प्रधानमंत्री की फोटो भी चस्पा की गई है।

यह उल्लेखनीय है की जिस बकरामुडी गांव में पर्चे फेंके गये है इस गांव में लोगों में शासन और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है इसी विसंगतियों की चलते एक सप्ताह पूर्व बकरामुडी के लगभग 25 परिवारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मूलभूत सुविधाओं की मांग की थी।
उन्होंने 2007 में बकरामुंडी की बस्ती में स्थापित किये जाने के बाद उन्हें आवश्यक सुविधाओं से वंछित रखा गया है इसके पहले वे घोर नक्सली प्रभावित इलाके में रह रहे थे विस्थापित परिवारों को आज तक भूमि भी प्रदान नहीं की गई है ताकि वे आवास बना सके।
पुलिस अधीक्षक श्री समीर सौरभ ने अवगत कराया की आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए नक्सल प्रभावित एवं वन क्षेत्रों में पुलिस की सर्चिंग बढा दी गई है।