लायंस क्लब डायनामिक द्वारा सकल जैन समाज के पदाधिकारियों का स्वागत किया

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ५ अप्रैल ;अभी तक;  लायंस क्लब मंदसौर डायनामिक द्वारा सकल जैन समाज के वर्ष 2023-24 के नव मनोनीत पदाधिकारियों, महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों व युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का कुमकुम तिलक लगाकर, जैन दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।
                                क्लब अध्यक्ष पुष्पा चेलावत, सचिव मनीषा मंडवारिया, कोषाध्यक्ष पूजा गांधी, चित्रा मंडलोई, अलका सिपानी, तरंग शुक्ला आदि ने तीर्थंकर महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर सकल जैन समाज के तत्वावधान में निकाले गए विशाल चल समारोह का भी स्वागत किया गया।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्लब सदस्या उपस्थित थी। सभी ने मिलकर भगवान महावीर के जयकारे भी लगाएं।