लायंस क्लब द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय चम्बल कालोनी के 156 बच्चों को स्वेटर वितरित

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १४ दिसंबर ;अभी तक;  लायन्स क्लब मन्दसौर द्वारा कपकपाती ठंड से बचाव के लिए चम्बल कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय मन्दसौर के नन्हे,मुन्ने बच्चों को ऊनी स्वेटर प्रदान किए ।
                                  इस अवसर पर लायन अध्यक्ष डॉ. मजहर हुसैन ने कहा कि लायंस क्लब असहाय की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता है। उनकी आवश्यकतानुसार सेवा   कर उनके हितों के प्रति कृतसंकल्पित है। इसी कडी मे आज 156 विद्यार्थियों को लायन्स क्लब द्वारा स्वेटर वितरण किये जा रहे है। आपने बच्चो को राष्ट्र का निर्माता बताते हुए कहा कि अपने गुरुओं से शिक्षा प्राप्त कर उच्च पदों पर देश के लिए अपनी सेवाएं दे।
                        विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती विद्या कुमावत ने लायन्स क्लब के प्रति कृतज्ञता प्रकट की । कार्यक्रम का संचालन आशीष सिंह मंडलोई ने किया व आभार  लायन सचिव प्रेमदेव पाटीदार ने माना।
                                  इस अवसर पर लायन राजेश मंडवारिया, डॉ. देवेन्द्र पुराणिक, हस्तीमल जैन, नेमकुमार गांधी, सुनील विजयवर्गीय आदि उपस्थित थे। विद्यालय के श्री किरणेन्द्र थोराट, श्रीमती सरोज कुडक्या, श्रीमती सुषमा गोडबोले ,श्री रचना वर्मा, श्रीमती मंजु सक्सेना और श्रीमती सरिता व्यास ने लायन्स क्लब को सहयोग प्रदान किया।