लायंस क्लब स्टार की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा निशा कुमावत अध्यक्ष, शिल्पा जैन सचिव व तृप्ति ख़ाबिया कोषाध्यक्ष मनोनीत

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ११ मई ;अभी तक;  लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233-ई-2 के अन्तर्गत आने वाला लायंस क्लब मंदसौर स्टार की नॉमिनेशन कमीटी के द्वारा सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
                                         यह जानकारी क्लब संस्थापक अध्यक्ष कविता मिंडा ने बताया कि लायंस क्लब स्टॉर के सत्र 2023-24 के लिए नवीन अध्यक्ष निशा कुमावत, सचिव लायन शिल्पा जैन और कोषाध्यक्ष तृप्ति ख़ाबिया को मनोनीत किया गया। नवीन पदाधिकारियों को वर्तमान क्लब अध्यक्ष कुसुम पोरवाल, सचिव श्वेता कपूर सहित सभी लायन साथियों द्वारा बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की गयी।