लेस्बियन भाभी ने भतीजी से कर ली शादी

आशुतोष पुरोहित
 खरगोन 1 अप्रेल ;अभी तक; – मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में अजीब वाकया सामने आया है। पुलिस ने लेस्बियन भाभी को नाबालिग भतीजी को बरगला कर उससे शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला इससे पहले करीब 10 महिलाओं से रिश्ते में रही है।
बरुड़ के थाना प्रभारी रितेश यादव ने बताया की 24 वर्षीय शादी शुदा महिला को उसकी भतीजी के साथ शादी और यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि नाबालिग को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। सोमवार को उसके धारा 164 के तहत न्यायालय में कथन हुए।
उन्होंने बताया कि खण्डवा जिले के ओंकारेश्वर क्षेत्र की महिला की शादी 1 वर्ष पहले क्षेत्र के उमरखली निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। इसके बाद, उसने अपनी 16 वर्षीय भतीजी को पर डोरे डाले और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद वह एक महीने पहले उसे कपड़े दिलवाने के नाम पर गायब हो गई।
पुलिस ने 27 फरवरी को महिला की गुमशुदगी और नाबालिग के अपहरण का प्रकरण दर्ज किया था।
पुलिस ने महिला को धार जिले के पीथमपुर से गिरफ्तार किया। नाबालिग भी उसी के पास से बरामद हुई। पुलिस जांच में महिला की करतूत सामने आई तो सभी चौंक गए।
दरअसल महिला लेस्बियन (समलैंगिक) है। वह नाबालिग भतीजी को कपड़े दिलाने के नाम पर बहला फुसला कर धामनोद और इंदौर के बीच एक होटल ले गई। वहां उसने उससे शादी कर ली। महिला पुरुष के भेष में रहने लगी और उसने बॉय कट बाल कटवा लिए। उसने नाबालिग को मंगलसूत्र और हार वगैरह भी पहना दिए और इस वेशभूषा में कई सेल्फी भी ली।
करीब एक हफ्ते होटल में रहने के बाद महिला के अपने साथ लाये 25000 रु खतम हो गये। इसके बाद वह उसे पीथमपुर ले गई। वहां उसने नाबालिग का यौन शोषण किया। वह आदमी के रूप में रह रही थी, जबकि नाबालिग भतीजी को उसने अपनी पत्नी बना लिया था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओंकारेश्वर क्षेत्र में वह जूते चप्पल की दुकान लगाती थी। वहां भी इसके इस तरह के 8 से 10 रिश्ते सामने आए हैं। उसने पीथमपुर में भी एक महिला को फंसाया था लेकिन वह इस तरह के रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहती थी। पुलिस ने उसे महिला के भी बयान लिए हैं।
उधर महिला के पति ने बताया कि करीब 3 वर्ष पूर्व उनकी सगाई हुई थी। यदि महिला समलैंगिक थी, तो उसने मेरा जीवन नहीं बर्बाद करना था। उसे पता होता तो वह शादी नहीं करता। हालांकि उसने बताया कि उन दोनों के शारीरिक रिश्ते सामान्य थे और उसे कभी महसूस नहीं हुआ कि उसकी पत्नी महिलाओं में इंटरेस्ट रखती है।
उधर आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि उसे पुरुष से संपर्क में प्रॉपर फीलिंग नहीं आती इसलिए वह महिलाओं से संपर्क में रहना पसंद करती है।