वाल्मिकी समाज की बेटी की धूमधाम से की शादी की जैन परिवार ने, स्नेह भोज भी दिया जिसमें सभी समाज के लोगो को बुलाया

महावीर अग्रवाल
 मन्दसौर २५ अप्रैल ;अभी तक;  मन्दसौर जिला मुख्यालय से कोई 150 किमी दूर जिले के ही गांधीसागर में एक जैन परिवार ने एक गरीब परिवार की वाल्मीकि समाज की लड़की की धूमधाम से न केवल शादी की बल्कि इस अवसर पर स्नेह भोज भी रखा जिसमे सभी समाज के 700 लोगो ने भाग लिया। लड़की को मंगल सूत्र,डबल बेड पलंग,किचन सेट के अलावा लोगो ने नगद राशि भी दी।

गांधीसागर जिला मंदसौर निवासी श्री राजेंद्र जैन पिता श्री अमृतलाल जैन और उनकी पत्नी श्रीमति आशा जैन को पता चला कि गांव में एक गरीब वाल्मीकि समाज की लड़की पिंकी पिता राधेश्याम गोड़ाला 20 गोडाला की शादी नीमच जिले के ग्राम आतरिमाता के अजय 23 पिता सोहनलाल  के साथ तय हुई।

                            राजेन्द्र जैन ने बताया कि पिंकी की शादी तय हुई है और उसकी मां कालीबाई को इस शादी के लिए आर्थिक मदद की आवश्यकता है। जैन परिवार ने उस परिवार को बुला कर पिंकी की शादी का पूरा खर्चा खुद उठाकर उसकी शादी अपने घर से करने की इच्छा जताई  । जैन दंपत्ति की बात सुनकर पिंकी का परिवार भावुक हो गया और खुशी खुशी उनको पिंकी का विवाह करने की सहमती दे दी ।
                             जैन दंपत्ति ने पिंकी की शादी की रस्म 23 व 24 अप्रैल दो दिन चली । सभी ने शादी का पूरा आनन्द लिया।24 अप्रैल को पूरे धूमधाम से हुई। बारात नीमच जिले के आंतरी माता गांव से आई। शादी में वाल्मीकि समाज के लोग भवानीमंडी, रामगजमंडी, गरोठ, भानपुरा, रामपुरा, रावतभाटा, आदि क्षेत्रों से गांधी सागर पहुंचे। गांधी सागर के सर्व समाज ने भी जैन दंपत्ति के साथ बारात का स्वागत किया और बारातियों के साथ भोज भी किया। श्री जेन ने बताया कि शादी के इस अवसर पर उनकी तरफ से रखे गए स्नेह भोज में सभी समाज के करीब 700 लोगो को बुलाया गया था। अनेक लोगो ने नगद राशि व जो लिफाफे दिए थे वे सभी पिंकी को दे दिए गए।
                                 राजेन्द्र जैन ने बताया कि राजनीतिक रूप से कांग्रेस पार्टी से है तथा 2005 से 2010 के बीच गांधीसागर पंचायत के सरपंच रह चुके है और सिविल वर्क की ठेकेदारी करते है। उन्होंने बताया कि उनके एक लड़का और एक लड़की है। लड़का मुकुल 24 वर्ष दिल्ली में आइपीएस की कोचिंग कर रहा है जबकि लड़की मानसी की शादी कर दी है ये दोनों भी इस शादी में भाग लेने के लिए आए थे। दामाद मोहित नवलखा बेंगलुरु से आए थे और उन्होंने पिंकी को शादी में सोने का मंगल सूत्र दिया। इस शादी में उनके और भी रिश्तेदार आए थे। उन्होंने बताया कि मेरे पिताजी श्री अमृतलाल जेन ने जहां शादि का खर्च उठाया और साथ ही पिंकी को शादी में पलंग,बर्तन सेट, किचन सेट,बाथरूम सेट और पेरावनी सहित और कई चीजें दी।शादी में गांव के ही किसी ने ओवन, कुकर तो किसी ने पानी की टँकी दी।शादी में भाग लेने वालों ने जिसने भी जो भी दिया वो सब पिंकी को दे दिया गया। स्नेह भोज पर जितने भी लिफाफे आए थे वो सब भी पिंकी को दे दिये।शादी की दो दिन की रस्म में उसी तरह सब काम किया जो एक बिटिया की शादी में करते है।श्री जेन ने बताया कि इस शादी में मेरे सुसराल वाले और मेरे रिश्तेदार भी आए थे।परिवार सब खुश है। पिताजी ने सारा खर्चा उठाया है।
                               श्री राजेन्द्र जैन ने बताया कि पिंकी के पिता राधेश्याम गुजरात मे काम करते है और माता कालीबाई मजदूरी करती है। ये मेरे सरपंच के कार्यकाल में सफाई कर्मी का काम भी करती थी। इसके दो छोटे भाई है वो अभी पढ़ते है ओर काम भी करते है। लड़का अजय 23 पिता सोहनलाल सोंदवाल निवासी नीमच जिले के ग्राम आतरिमाता का है जहां से बारात आई थी। ये दैनिक वेतन पर काम करता है ।
                      श्री जैन ने कहा कि इस शादी को लेकर जितने भी लोग विवाह में शामिल होने आए थे और गांव वालों की सभी सकारात्मक प्रतिक्रिया रही है। बहुत से तो यहां तक कह रहे थे कि ऐसा हम भी करेंगे। उन्होंने कहा कि एसे सदकार्यो की प्रेरणा मिलती रहे। ऐसा में सोचता हूं।
                             पूर्व सरपंच एव ठेकेदार श्री राजेन्द्र जैन व पत्नि आशा ने गत वर्ष ही अपनी बेटी मानसी की शादी भी इसी तरह धूमधाम से की थी । आज मानसी भी अपने पति के साथ यहां अपनी धर्म बहन की शादी में पहुंची। राजेंद्र जेन के युवा पुत्र मुकुल जैन ने सभी का स्वागत करते हुए कहा की आप सब की सेवा करने का जो सौभाग्य प्राप्त हुआ इसकी प्रेरणा दादा, दादी, से हम सबको मिली है । हम अपने संस्कारों का निर्वहन कर रहे हैं ।जात पात से उपर उठकर सर्व समाज की देख देख मे संपन्न हुई इस शादी की लोग मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं ।