वित्त मंत्री व भाजपा प्रत्याशी श्री देवड़ा ने आभार माना 

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १८ नवंबर ;अभी तक;        मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी व मध्यप्रदेश शासन के वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।
                                  श्री देवड़ा ने विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार माना है। श्री देवड़ा ने कहा है कि मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने प्रदेश के विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाने के लिए जो मतदान किया है उसके लिए मैं सभी मतदाताओं के प्रति आभारी हुं। मैं मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी देव तुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभारी हुं, जिन्होने अपने मतदान केन्द्र के अन्दर व बाहर भाजपा संगठन के हित में कार्य किया। मल्हागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पुरे मन्दसौर जिले में सर्वाधिक मतदान हुआ है यह सब मतदाताओं के विकास के प्रति ललक व भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण भाव को प्रकट करता है।