विनोद कुमार पाण्डेय बने मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संगठन जिलाध्यक्ष

महावीर अग्रवाल

मंदसौर १८ अप्रैल ;अभी तक;  म. प्र शासन से मान्यता प्राप्त मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संगठन के संरक्षक श्री विरेन्द्र खोगल एवम् प्रांताध्यक्ष श्री सुनील ठाकरे द्वारा मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के मंदसौर जिलाध्यक्ष के पद पर पटवारी श्री विनोद कुमार पाण्डेय को नियुक्त किया है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रांताध्यक्ष के निर्देशानुसार जल्द ही जिला, तहसील एवं ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
                       श्री पाण्डेय की नियुक्ति पर कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है। इष्ट मित्रों ने श्री पाण्डेय को बधाई व शुभकामनाएं दी है।