विश्व पर्यावरण दिवस पर नपाध्यक्ष श्रीमति गुर्जर ने पौधारोपण किया

महावीर अग्रवाल

मंदसौर ५ जून ;अभी तक; विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मंदसौर नगर पालिका के द्वारा महाराणा  प्रताप  बस स्टैंड  के पास अभिव्यक्ति स्थल पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  नपाध्यक्ष श्रीमति गुर्जर श्रीमती रमा देवी बंशीलाल गुर्जर ने नपा सभापति गणों पार्षद गणों की उपस्थिति में पौधारोपण किया।

                             इस अवसर पर नगर पालिका लोक निर्माण विभाग सभापति श्रीमती निर्मला चंदवानी, निलेश जैन, रमेश ग्वाला, रामेश्वर मकवाना, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती प्रमिला संजय गोयल,शासकीय महा विदयालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नरेश चंदवानी , मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री सुधीर कुमार सिंह, पार्षद दीपक गाजवा ,नपा कार्यपालन यंत्री श्री पी.एस. धार्वे  नगर पालिका उद्यान शाखा लिपिक राजेंद्र नीमा, उद्यान सुपरवाइजर विक्रम सिंह नपा  सिटी मिशन मैनेजर अजय शर्मा ,स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत शर्मा ,नपा कर्मचारी गण जगदीश मोड, धीरज धाकड़, श्याम धनोतिया सहित कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सभी ने पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।