वृहद गणधर  वलय विधान का आयोजन   

महावीर अग्रवाल

 मन्दसौर १० अप्रैल ;अभी तक;  श्री दिगंबर जैन विशुद्ध वर्धिनी महिला मंडल के तत्वधान मे  मेंबर्स विजेन्द्र कुमार  जी संतोष सेठी ,मनीष सिमपल सेठी ,पलाश सिमरन सेठी , रिदम सेठी, एवम सेठी परिवार द्वारा वृहद गणधर वलय विधान का 5 दिवसीय आयोजन श्री 1008 शांतिनाथ जिनालय तार बंगला मंदिर जी मे किया जा रहा है। आज प्रात:अभिषेक शान्ति धारा सेठी परिवार मंदसौर द्वारा की गई  उसके बाद विधान पूजन प्रारम्भ हुई ।
                                विधान  कर्ता  पंडित श्री विजयकुमार गांधी एवम पंडित श्री अरविन्द जैन थे।आज विधान मंडल के प्रथम दिन  मुनि श्री 108 सुयतन सागर जी का भी सानिध्य प्राप्त हुआ।  विधान मे सभी समाज जन ने अपनी सहभागिता  दर्ज की। यह जानकरी गुरूप  सचिव किरण रावका ने दी विधान मे अनिल कलपना जैन कीर्ती मधु सेठी, हेमलता सेठी ,रजनी  सेठी, सुशीला गोधा ,सुशीला कोठारी ,शकुन्तला  पहाड़िया ,राजकुमारी जैन ,सीमा बंडी  ,अल्का बाकलीवाल ,ज्योति बड़जात्या ,बबीता पाटनी ,जयकुमार बड़जात्या ,नीरज जैन आदि उपस्थित धे।