शहर ब्लॉक कांग्रेस मन्दसौर के 5 मंडलम की अलग अलग स्थानों पर बैठक हुई 

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ३ जुलाई ;अभी तक; – मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज दिनांक 02जुलाई,रवीवार को मंदसौर शहर ब्लॉक कांग्रेस के 5 मंडलम शहर क्षेत्र मंडलम, नरसिंहपुरा-मदारपुरा मंडलम,गोल चौराहा मंडलम,रामटेकरी मंडलम व किटयानी  मंडलम में  बीएलए एवं मंडलम-सेक्टर अध्यक्ष की बैठक आयोजित की गयी । जिसमे मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण एवं अन्य आवश्यक निर्देशों से सम्बंधित मार्गदर्शिका बुकलेट का वितरण किया गया ।
                                        इस अवसर पर जिला कांग्रेस संगठन मंत्री राजेश रघुवंशी,शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ राघवेन्द्रसिंह तोमर, शहर ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष सलीम खान,पूर्व नपा अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख,नेता प्रतिपक्ष रफत पयामी,पार्षद तरुण शर्मा,कांग्रेस नेता कान्तिलाल राठौर,अशोक रैकवार,अजय लोढ़ा,अयाज अहमद,ज़हीर पठान  सहित मंडलम व सेक्टर अध्यक्ष,बीएलए व स्थानिय वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे ।