शिक्षा सेवा प्रकल्प अंतर्गत जैन सोश्यल ग्रुप मेन द्वारा निःशुल्क पाठय सामग्री वितरित की

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर २४ जून ;अभी तक;  जैन सोश्यल गु्रप मंदसौर मेन द्वारा इस वर्ष की थीम ‘‘कर्तव्य’’ को चरितार्थ करते हुए बच्चों की शिक्षा के प्रति अपने कर्तव्य निभाते हुए शिक्षा सेवा प्रकल्प अंतर्गत जेएसजी मध्यप्रदेश रिजन ‘‘अभ्यूदय’’ की जून माह की गतिविधि के तहत शासकीय माध्यमिक विद्यालय जनता कॉलोनी में ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य श्री प्रकाश बरेड़ा द्वारा अपने विवाह वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बच्चों को निःशुल्क पाठ्यसामग्री वितरित की गई।
                                  प्रारंभ में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सकल जैन समाज के सहसंयोजक श्री अशोक मारू द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया।
                                इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन देते हुए ग्रुप के अध्यक्ष संजय जैन श्वेता ने बताया कि ‘‘कर्तव्य’’ शब्द का हमारा अभिप्राय उन सामाजिक कार्यों से है जिन्हें करने के लिये हम नैतिक रूप से प्रतिबद्ध है। जैन सोश्यल ग्रुप मंदसौर मेन द्वारा समय-समय पर चिकित्सा सेवा प्रकल्प, पर्यावरण संरक्षण, जागरूकता, स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा, भीषण गर्मी में पक्षियों हेतु जलपात्र वितरण, जीवदया, गोग्रास, रक्तदान शिविर आदि  सेवा प्रकल्प करते हुए इसी कड़ी में शिक्षा सेवा प्रकल्प के अंतर्गत 5 विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया जाएगा। आज हमारा यह पहला विद्यालय है जहां 60-70 बच्चों को निःशुल्क पाठ्यसामग्री वितरित की गई। साथ ही स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री शर्मा के कहने पर ग्रुप द्वारा हायर स्कूल की एक छात्रा के वर्ष भर की स्कूल फीस, पाठ्य सामग्री प्रदान करने की बात कही। साथ ही बालिका को स्कूल आने-जाने हेतु साइकिल भी उपलब्ध कराई जाएगी। अगला शिक्षण सामग्री वितरण शा.प्राथमिक विद्यालय चम्बल कॉलोनी में दिनांक 26 जून को प्रातः 11 बजे किया जाएगा।
इस अवसर पर अतिथि अशोक मारू ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर झोन कॉर्डिनेटर कपिल भण्डारी, पूर्व अध्यक्ष विजय दुग्गड़, सतीश लोढ़ा, विशाल गोदावत, अजय पोरवाल, गु्रप उपाध्यक्ष कमलेश मारू, सहसचिव गौरव सुराणा, कोषाध्यक्ष कुशल नाहर, बीओडी सदस्य संजय डोसी, अशोक कर्नावट, अरूण जैन, गौरव मेहता, नितेश संघवी, आनन्दीलाल भण्डारी, मनीष पोरवाल सहित विद्यालय स्टॉफ उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष कनक पंचोली ने किया एवं आभार सचिव नरेन्द्र चौधरी ने माना।