शिवराज सिंह ने बताया  ‘राम-राम’ नाम का ट्वीट, क्या हैं उनके राम राम के मायने

मयंक शर्मा

खंडवा ११ दिसंबर ;अभी तक;  16 वी शताब्दी के निर्गुण एव चमत्कारी संत सिंगाजी के  समाधि स्थल पहुंचकर रविवार का सीएम शिवराजसिंह ने दर्शन कर उनकी आरती उतारी े वहीं परिसर में हवन पूजन भी किया।उन्होने  संत सिंगाजी से सभी जनप्रतिनिधियों को पूर्ण शक्ति से कार्य करने की मंगल कामना भी की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता के लिए सुखी रहने और निरोगी रहने की मनोकामना भी मांगी।

मीडिया से  रूबरू होते  मुख्यमंत्री से उनके राम-राम कहने वाले ट्वीट के को लेकर पूछे गये सवाल के जबाब में कहा कि अगर हम घर में आते हैं तो कहते हैं राम-राम, बीमार हो जाते हैं तो राम-राम कहते हैं। राम हमारे रोम रोम में रमे हैं। राम हमारी हर सांस में बसे हैं। इसलिए मुंह से राम-राम का उद्रबोधन को सहज बताया।

ज्ञातव्य है कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड बहुमत की जीत के बाद भी भारतीय जनता पार्टी अब तक सीएम का चेहरा घोषित नहीं कर पाई है। इसी दौरान प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चैहान के सोशल मीडिया पर किये राम-राम वाले ट्वीट को लेकर कई कयास  लगाए जा रहे थे, क्योंकि प्रदेश के सीएम की कुर्सी की रेस में कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के राम-राम के क्या मायने हैं। यह कोई नहीं जानता।

श्री चैहान लगातार चुनाव नतीजों के बाद जनता का आभार भी व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। इसी के चलते सीएम खुद प्रदेश की कई विधानसभा सीटों पर जाकर अपनी आभार सभा में जनता को संबोधित भी कर रहे हैं। अपनी ऐसी ही एक आभार सभा को संबोधित करने मुख्यमंत्री चैहान रविवार को खंडवा के सिंगाजी पहुंचे थे।उन्होंने मीडिया के कई सवालों के जवाब भी दिए।