श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर निकले चल समारोह का भाजपा जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत

महावीर अग्रवाल

मंदसौर २५ नवंबर ;अभी तक;  भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मंदसौर पर सिख समाज के प्रवर्तक प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर निकले भव्य चल समारोह का स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, भाजपा मंडल अध्यक्षगण अरविंद सारस्वत एंव अजय आसेरी के नेतृत्व में भव्य स्वागत कर सिख समाज बंधुओं पर पुष्प वर्षा की गई।

इस अवसर पर निलेश जैन, विनय धनगर, निर्मला गुप्ता, नरेश चंदवानी, राम कोटवानी, पुलकित पटवा, बंटी चौहान, नितिन ब्रिजवानी, हर्ष पाटील, नरेंद्र पंवार, कमलेश सिसोदिया, गरिमा भाटी, दीपक गाजवा, अमन फरक्या, बंशी धनगर, अरूण भावसार, आकाश निगम, अर्चना गुप्ता, वंदना भावसार, किरण मंडोवरा, राजकुमार सोनी, अश्विन बसेर, यशवर्धन जैन, हर्ष शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।