श्री देवड़ा के चुनाव में विजयश्री होने पर मल्हागढ़ व नारायणगढ़ मे विजय जुलूस निकाला

महावीर अग्रवाल

मंदसौर ४ दिसंबर ;अभी तक;   म.प्र. शासन के वित्त मंत्री व मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के रूप नवनिर्वाचित प्रत्याशी श्री जगदीश देवडा के 58 हजार से अधिक मतो से विजयश्री होने पर सोमवार को मल्हारगढ़ व नारायणगढ़ नगर में श्री देवड़ा का भव्य विजय जुलूस भाजपा के कार्यकर्ताओ व गणमान्य नागरिकों के द्वारा निकाला गया।

मल्हारगढ़ व नारायगढ में श्री देवड़ा के विजय जुलूस में बड़ी संख्या में मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और उन्होंने श्री देवड़ा को उनकी विजयश्री पर बधाई दी। इन दोनों नगरों में निकले विषय जुलूस मैं भाजपा जिला महामंत्री पं. राजेश दिक्षित, भाजपा मल्हारगढ मण्डल अध्यक्ष जीतु जाट, पिपलियामण्डी मण्डल अध्यक्ष सामन्तसिह शक्तावत, धुंधडका मण्डल अध्यक्ष जीवन शर्मा, मल्हारगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति शर्मिला प्रकाश कच्छावा, उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति, नारायणगढ नगर अध्यक्ष श्रीमति ममता कुंवर जयराजसिंह, उपाध्यक्ष विरन्ेद्र पाटीदार, भाजपा नेता वर्धमान जैन, धमेन्द्र गेहलोत, भंवरलाल तेलकार, मनीष चौहान, मनोहर जैन, मुकेश सोनी, शिवलाल जोशी, रामेश्वर गवरी, भगतराम राठौर, मोहन सेन कच्छावा, मनुदेव आर्य, दिनेश प्रजापति (पूर्व अध्यक्ष मल्हारगढ न.प.) दिनेश तिवारी, लोकेन्द्र कुमावत, सचिन पाटीदार, सौरभ कोठारी (नारायणगढ नगर अध्यक्ष), अशोक दक, सुरेश रूपरा सहित कई गणमान्य भाजपा कार्यकर्तागण भी शामिल हुए।

मल्हारगढ़ नगर में विजय जुलूस की शुरुआत पण्डित दिनदयाल उपाध्याम की प्रतिमा पर माल्यापर्ण से हुई उसके बाद विजय बस स्टेण्ड, देवरा चौक, मेन रोड बाजार फ्रेण्डस चौक, गांधी चौक, चार भुजा नाथ मार्ग, शनि-चौक, ईदगाह रोड, अम्बेडकर चौराहा पर भ्रमण किया विजय जुलूस का इन सभी मार्गो पर भव्य स्वागत हुआ। नगर के गणमान्य नागरिको व भाजपा कार्यकर्ताओ ने श्री देवडा का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। बड़ी संख्या में माता बहनों ने भी अपने घरो के बाहर आकर श्री देवडा को पुष्पगुच्छ भेट किये। बड़ी संख्या में व्यापारियो ने भी अपनी संस्थान पर श्री देवड़ा का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।
नारायणगढ नगर में श्री देवड़ा के विकास जुलूस की शुरूवात रूचिन पाटीदार के निवास स्थान से हुई उसके बाद विजय जुलूस ने नाका नं. 3, इमली फाटक, नीम चौक, सुभाष चौक, गांधी चौक, बस स्टेण्ड, समिति चौराहा क्षेत्र से भ्रमण किया। विजय जुलूस के दौरान श्री देवडा का इन सभी मार्गो पर नगर के नागरिकों के द्वारा पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। नारायणगढ नगर के वरिष्ठ नागरिको ने भी श्री देवडा के विजय होने पर उन पर पुष्पवर्षा की। मल्हारगढ व नारायणगढ में कई स्थानों पर नागरीको ने साफा बांधकर श्री देवडा का स्वागत किया और विजयश्री होने पर उन्हें बधाईया दी।