श्री नरसिंगपुरा दिगम्बर जैन समाज की नवीन कार्यकारिणी गठित दिनेश जैन अध्यक्ष, दिलीप जैन (आरआरबी) सचिव बने

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ३ जुलाई ;अभी तक;  श्री नरसिंगपुरा दिगम्बर जैन समाज धार्मिक एवं सामाजिक ट्रस्ट की बैठक ट्रस्ट संरक्षक विनोद जैन, महेन्द्र जैन व ट्रस्ट पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में ट्रस्ट कार्यालय श्री 1008 शांतिनाथ जिनालय गोल चौराहा पर आयोजित हुई जिसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वानुमति से किया गया। जिसमें परामर्शदाता प्रदीप जैन (नंदावता), उमेश जैन (भड़का), अध्यक्ष दिनेश जैन (कुंचड़ौद), उपाध्यक्ष गौरव जैन (कुंचड़ौद), सचिव दिलीप जैन (आरआरबी), सहसचिव सुरेश जैन (भड़का), कोषाध्यक्ष बाबूलाल जैन (भोलिया), संगठन मंत्री विनोद जैन (खजुरिया सारंग), प्रवक्ता हिमंाशु प्रकाश जैन (कुंचड़ौद) एवं संचालक मण्डल में सुरेश जैन (दीपमाला), अरूण जैन (मावा), अरूण जैन (बनी), महेश जैन (फ्रेण्ड्स), अनिल जैन (आदिनाथ) को मनोनीत किया गया।
                                       इस अवसर पर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने नवीन पदाधिकारियों पगड़ी, माला एवं दुपट्टा पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी ट्रस्ट सचिव उमेश जैन (भड़का) ने दी।