प्रदेश

श्री लाभमुनि नेत्र चिकित्सालय पर उपप्रवर्तक अरूणमुनिजी म.सा. एवं श्री विजयराजजी महाराज का हुआ मधुर मिलन

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ३१ मई ;अभी तक;  शांत क्रांत संघ के आचार्य श्री विजयराजजी म.सा. आदि ठाणा का जैन दिवाकर श्री लाभमुनि नेत्र चिकित्सालय पर पर्दापण हुआ। जहां मानवता के प्रणेता, उपप्रवर्तक श्री अरूणमुनिजी म.सा. एवं सेवाभावी सुरेशमुनिजी म.सा. का श्री विजयराजजी म.सा. से मधुर मिलन हुआ।
                          आचार्य श्री चिकित्सालय में पधारकर लाभचन्द्रजी म.सा. के आशीर्वाद से निर्मित चिकित्सालय को देखा तथा समाधि के दर्शन किये। आपने कहा कि यह चिकित्सालय उनके नाम के अनुरूप लाभ के बिना लोगों की सेवा में रत है। उपप्रवर्तक श्री अरूणमुनिजी म.सा. ने तपस्वी लाभचन्द्रजी म.सा. के जीवन पर प्रकाश डाला।
                           इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष श्री एस.एम. जैन ने नेत्र चिकित्सालय की जानकारी देते हुए बताया कि इस चिकित्सालय में प्रतिमाह लगभग 500 ऑपरेशन निःशुल्क किये जाते है। एवं महानगरांे के चिकित्सालयों की भांति यहां पर भी मरीजों को सारी सुविधायें, आधुनिक सुसज्जित मशीनों के माध्यम से उपलब्ध कराई जातीं है। यह चिकित्सालय पूर्णतः वातानुकुलित है। साथ ही चिकित्सालय में सभी गुरू भगवन्तों के नेत्र ऑपरेशन भी निःशुल्क किये जाते है।
इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष श्री एस.एम. जैन, पूर्व अध्यक्ष आनन्दीलाल दुग्गड़, ट्रस्टीगण प्रदीप कीमती, नरेन्द्र पामेचा, सुरेन्द्र उकावत, डॉ. प्रदीप चेलावत, पंकज मुरड़िया, प्रशासक सुरेश परवाल, अश्विन बैरागी, शांत क्रांत संघ के अध्यक्ष विमल पामेचा, मंत्री शेखर कासमा, कांतिलाल रातड़िया, सागरमल गरोठ वाला, विरेन्द्र जैन, सुनील दुग्गड़, सुशील कच्छारा, प्रेमबाई दुग्गड़, अनिता खटोड़, विनोद गर्ग, विनिता कीमती आदि उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन ट्रस्ट सचिव विजय खटोड़ ने किया।

Related Articles

Back to top button