!!संगठनात्मक दौरे पर दिग्विजय सिंह जी रतलाम आएंगे!!

अरुण त्रिपाठी
रतलाम १८ अप्रैल ;अभी तक; अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य श्री दिग्विजय सिंह जी 27 अप्रैल को संगठनात्मक दौरे पर रतलाम पधारेंगे।
                            श्री दिग्विजय सिंह जी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शहर विधानसभा क्रमांक 220 के मंडलम एवं सेक्टर पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे इसके पश्चात कांग्रेस पदाधिकारी गण वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं आम कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे! उक्त जानकारी शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है!