सकल जैन समाज ने श्री आर्यरक्षित सूरि जैन तीर्थ धाम प्रतिष्ठा समारोह में ट्रस्ट अध्यक्ष एवं स्वाधर्मीवात्सल्य के लाभार्थियों का सम्मान किया

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १६ दिसंबर ;अभी तक;  श्री आर्यरक्षित सूरि जैन तीर्थ धाम प्रतिष्ठा समारोह में सकल जैन समाज मंदसौर द्वारा ट्रस्ट अध्यक्ष एवं स्वाधर्मीवात्सल्य के लाभार्थियों का सम्मान किया गया।
                                  श्री आर्यरक्षित सूरि जैन तीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री शांतिलाल लोढ़ा, नेमकुमार संघवी एवं आज के लाभार्थी धर्मेन्द्र एवं चेतन खमेसरा परिवार का सम्मान सकल जैन समाज के पदाधिकारियों कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र मेहता, संयोजक सुरेन्द्र लोढ़ा, सहसंयोजक अशोक मारू, महामंत्रीगण सुनील तलेरा, दिलीप रांका, युवा प्रकोष्ठ के सिद्धार्थ पामेचा, अक्षय मारू तथा महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री राखी नाहर द्वारा किया गया।
                                    इस अवसर पर सकल जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष राजमल गर्ग, जैन सोश्यल ग्रुप के अध्यक्ष संजय लोढ़ा (श्वेता) उपस्थित थे। तीर्थ ट्रस्ट के लक्ष्मीलाल भंडारी का भी सम्मान आचार्य अशोकसागरसूरिश्वजी, आचार्य सोमचन्द्र, आचार्य विवेकचन्द्र सागर, आचार्य प्रसन्नचन्द्र सागर, मुनिराज धैर्यचन्द्रसागरजी महाराज की उपस्थिति में किया गया। उपरोक्त जानकारी संजय मुरड़िया ने दी।