समाजवादी पार्टी ने अजयगढ क्षेत्र में चलाया सदस्यता अभियान

दीपक शर्मा

पन्ना एक अप्रैल ;अभी तक; समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण सिंह पटेल के निर्देश पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लोधी महेंद्र पाल वर्मा की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान का शुभारंभ ग्राम चंपतपुर से किया गया।

                        इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव आशीष पटेल, पूर्व प्रदेश सचिव सुभाष चंद्र उपाध्याय, कंधी यादव, सोनेलाल प्रजापति, संगीता पटेल, प्रांशु सेन, सतीश दुबे, सहित काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।