सिंह राजपूत सामाजिक संगठन ने नववर्ष का स्वागत मां की आराधना के साथ किया

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १० अप्रैल ;अभी तक;  सिंह राजपूत सामाजिक संगठन महिला इकाई ने माता नालछा के दरबार में पहुंचकर नववर्ष का आगमन माता को श्रृंगार व आराधना करते हुए मनाया। इस अवसर पर देश के जवानों एवं किसानों की उन्नति के साथ ही राष्ट्र प्रगति कर आगे बढ़े यह माँ नालछा से प्रार्थना की गई।
                                    सिंह राजपूत सामाजिक संगठन की महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती सीमा कुशवाहा ने इस अवसर पर कहा कि अंग्रेजी नववर्ष को महत्व देते हैं लेकिन भारतीय संस्कृति में गुड़ी पड़वा नववर्ष का यह पर्व सब तरह से भारतीय संस्कृति व विक्रम संवत के अनुसार मनाया जाता है सही अर्थों में नववर्ष का आगमन ऋतु परिवर्तन के साथ ही नक्षत्र के अनुसार नवरात्रि का प्रारंभ भी इसी दिन से होता है। सारी प्रकृति के अंदर परिवर्तन देखने को मिलता है। भारतीय संस्कृति में मातारानी के 9 दिनों तक विशेष आराधना का दिन भी प्रारंभ होता है इसलिए इस नव वर्ष पर हर मातृशक्ति को विशेष  पूजा आराधना करना चाहिए।
                                सिंह राजपूत सामाजिक संगठन सचिव अर्पण कुशवाहा ने कहा कि आज संपूर्ण भारत में प्रत्येक मंदिर व प्रत्येक स्थान पर इस पर्व को मनाया जा रहा है। यह युग परिवर्तन का संदेश दे रहा है । पूरा विश्व भारत की तरफ देख रहा है भारत की नारियां क्षत्राणियां संपूर्ण भारत के अंदर हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में आ रही है। देश धार्मिकता की ओर देश बढ़ रहा है। समाज के अंदर मांसाहार और नशा निषेध पर भी कार्य करना चाहिए। इन विकृतियों को दूर किया जाना चाहिए चाहे वह किसी भी धर्म से जुड़ी हो। इस अवसर पर सहसचिव पूजा सेंगर ने सभी का आभार माना और विशेष प्रार्थना करते हुए कहा कि हम एकजुट होकर कार्य करेंगे और सामाजिक विकृतियों को मिटाने के लिए माता से विशेष प्रार्थना करते हैं।
                                 इस अवसर पर सिंह राजपूत सामाजिक संगठन की अध्यक्ष सीमा कुशवाह, सचिव अपर्णा कुशवाह, उपाध्यक्ष सपना चंदेल, सहसचिव पूजा सेंगर, कोषाध्यक्ष सपना तोमर, संगठन सचिव साधना तोमर, मीडिया प्रभारी किरण सेंगर, सदस्य सीमा भदौरिया, रितिका सेंगर, माधवी सिंह कुशवाह, श्वेता चंदेल आदि उपस्थित रही।