सेवा प्रकल्पो से लोगों को सदकार्य करने की प्रेरणा मिलती है, चेलावत डायनामिक क्लब ने सेवा बैंक में दी सेवाएं

महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर ५ जून ;अभी तक;  लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक द्वारा स्व. हीना कल्याणी की द्वितीय पुण्यतिथि पर दिनेश सरला कल्याणी के सहयोग से गांधी चौराहा पर संचालित सेवा बैंक में निर्धन, जरूरतमंद सैकड़ों लोगों को भोजन कराया गया।
                        इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष पुष्पा चेलावत ने कहा कि अपने परिजनों की स्मृति में किए जाने वाले सेवा प्रकल्प से लोगों को सदकार्य करने की प्रेरणा मिलती है। क्लब पीआरओ डॉ. चंदा कोठारी ने बताया कि गांधी चौराहा सेवा बैंक के संचालक  सुनील बंसल ने कहा कि प्रतिदिन नगर वासियों के सहयोग से यहां सैकड़ों लोगों को शाम 7 बजे भोजन कराया जाता है। संस्था का प्रयास है कि नगर में कोई भी व्यक्ति कभी भी भूखा ना सोए।
                         श्री बंसल ने नगरवासियों से आह्वान किया कि परिवार में विशेष अवसरों पर निर्धन वर्ग की सहायता के लिए सेवा बैंक में अवश्य सहयोग करें। सेवा प्रकल्प के दौरान क्लब अध्यक्ष पुष्पा चेलावत, संतोष सेठी, पूजा गांधी, सरला कल्याणी, सपना पमनानी आदि क्लब सदस्य उपस्थित थे। क्लब सचिव मनीषा मंडवारिया ने आभार व्यक्त किया।