स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में तीन दिवसीय सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम का हुआ समापन

दीपक शर्मा

पन्ना १८ दिसंबर ;अभी तक; श्रीराम शिक्षा प्रसार एवं ग्रामीण विकास समाज उत्थान समिति द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में दिव्यांग के क्षेत्र में सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन 15 दिसंबर से 17 दिसंबर के बीच किया गया। उक्त कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से 135 प्रतिभागियों ने भाग लिया। समापन समारोह के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

संस्था के संचालक डॉ अरविंद सिंह द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण श्रीफल एवं शाल के साथ स्वागत किया गया। कुमारी प्रियांशी बागड़ी एवं रंजन लोधी द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

संचालक डॉक्टर अरविंद सिंह द्वारा सतत पुनर्वास शिक्षा का संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि सतत पुनर्वास शिक्षा के क्षेत्र में शासन द्वारा बहुत सारी योजनाएं एवं महाविद्यालय द्वारा स्वामी विवेकानंद आवासीय दिव्यांग संस्थान के रूप में सर्वोत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। सतत पुनर्वास शिक्षा का उद्देश्य निम्न प्रकार से है, बुनियादी साक्षरता और प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर चुके सभी व्यक्तियों को आजीवन शिक्षा के लिए अवसर प्रदान करना। सतत शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र में छूट गए निरक्षरों को साक्षर बनाने की प्रक्रिया पर निरंतर बल देता है। नया ज्ञान का अर्जन जैसे विशेष शिक्षा में क्या-क्या बदलाव किए गए हैं। शिक्षा में नया ज्ञान और विशेष बदलाव की जानकारी के लिए। विशेष शिक्षा में जोडे गये नये पाठयक्रमों की जानकारी दी गई। समय-समय पर शिक्षा के क्षेत्र मे किये गये नये नये परिवर्तनों से जोड़ना तथा वर्तमान शिक्षा की नई तकनीकियों से जोड़ना। नई शिक्षा में किए गए संशोधनों से अवगत कराना आदि।

कार्यक्रम को संचालित करने के लिए विशेष शिक्षा से संबंधित विशेष अधिकारियों को आमंत्रित किया जाता है। इस कार्यक्रम के पूरा होने के उपरान्त विशेष शिक्षकों को कुछ अंक दिए जाते है। और प्रमाण पत्र दिया जाता है। कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन न्यू एरा संस्थान इंदौर से सुनील सिंह तोमर एवं आरती सिंह, साहू जी विश्वविद्यालय कानपुर से नितेश कुमार एवं आलोक कुमार यादव पन्ना से रिसोर्स पर्सन डॉ अरविंद सिंह एवं समस्त स्टाफ, कार्यक्रम में उपस्थित रहे। रूपेन्द्र पटेल द्वारा उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया।