हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय अधिवेशन में एम्बुलेंस माफियाओं की समस्या को पुरजोर तरीके से उठाया

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १४ दिसंबर ;अभी तक;  हिन्दू जनजागृति समिति का उत्तर भारत हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन दिल्ली में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्रीराम युवा सेना के प्रदेश अध्यक्ष सरदार कुणाल श्रीवास्तव को आमंत्रित किया। इस सम्मेलन में श्रीवास्तव ने एम्बुलेंस माफीया की समस्या जो आज देश के हर जिले व हर शहर की समस्या बन चुकी है उसे उठाया।
                                    अधिवेशन में श्रीवास्तव ने कहा कि आज एम्बुलेंस माफीया हर चिकित्सालय व नर्सिंग होम के दलाल बन चुके है। मरीजों के परिवारजनों को बहला फूसलाकर मनमाने नर्सिंग होम में भर्ती करा देते है और इन नर्सिंग होम से तगड़ा कमीशन प्राप्त करते है। मंदसौर में भी ऐसे  एम्बुलेंस माफीया सक्रिय है। जिनके खिलाफ श्रीराम युवा सेना ने अभियान छेड़कर विगत एक वर्ष में कई बार शिकायतें की गई है। यह समस्या आज पूरे देश में है। बड़े शहर जहां बड़े-बड़े नर्सिंग होम हो गये है वहां भी ऐसे ही एम्बुलेंस माफिया छोटे-छोटे शहरों से मरीजों को लाकर भर्ती करा देते है। एम्बुलेंस माफिया  वह यह भी नहीं देखते कि मरीज के लिये कौनसा हॉस्पिटल ठीक है। वह तो सिर्फ अपने 20 प्रतिशत कमीशन प्राप्त करने के लिये मरीजों की जान को जोखिम में डाल देते है।
                                   श्रीवास्तव ने कहा कि एम्बुलेंस माफियाओं के खिलाफ पूरे देश में अभियान चलाना आवश्यक है। जिससे गरीब मरीज इनके चंगुल से मुक्त हो सके। आपने अधिवेशन में देश भर से आये प्रतिनिधियों से आव्हान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र, जिलों व शहर में ऐसे एम्बुलेंस माफियाओं की लिस्ट बनाये तथा उनकी जानकारी अपने जिले के कलेक्टर को भेजे तथा ऐसी एक कॉपी हिन्दू जनजागृति समिति व श्रीराम युवा सेना को भी प्रेषित करे जिससे इस अभियान को राष्ट्रीय अभियान बनाकर देश से इन एम्बुलेंस माफियाओं पर लगाम लगाई जा सके।
                                 अधिवेशन में देश के अनेक प्रांतों से विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। सभी ने अपने-अपने विचार रखे। श्रीवास्तव द्वारा एम्बुलेंस माफियाओं के खिलाफ छेड़े  अभियान की सभी ने प्रशंसा की तथा इस अभियान को अपने-अपने क्षेत्रों में भी चलाने की बात कही।