होटल ताज सफारी में घुसा जंगली सुअर सिक्योरिटी गार्ड पर किया हमला

दीपक शर्मा

पन्ना १९ मार्च ;अभी तक; टाइगर रिजर्व के घने जंगलों से लगे होटल ताज सफारी में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया। जब अचानक एक जंगली सुअर घुस गया। सिक्योरिटी गार्ड राम सिंह निवासी अमझिरिया पर उक्त जंगली सुअर ने अचानक हमला कर दिया। जिसके चलते कर्मचारी रामसिंह बुरी तरह घायल हो गये।

होटल के अन्य कर्मचारीयो द्वारा रामसिंह का बचाव करने कर प्रयास किय, उसके बाद घायल अवस्था मे जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है। सुअर के हमले से राम सिंह को शरीर के अनेक अंगो मे चोटे आई है तथा जिला चिकित्सालय मे इलाज चल रहा है।