14 दिसम्बर को हुई मुठभेड़ की होगी मजिस्ट्रियल जांच

आनंद ताम्रकार
बालाघाट 2३  दिसम्बर ;अभी तक;  पिछले सप्ताह थाना गढ़ी क्षेत्र के कमकोददार जंगल क्षेत्र में प्रतिबंधित मावोवादी संगठन के कान्हा-भोरमदेव डिवीजन व मलाजखंड दलम के सक्रिय सशस्त्र नक्सलियों द्वारा पुलिस पर अंधाधुंद फायरिंग कर हमला किया गया। पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षा करते हुये हुई मुठभेड़ में एक सशस्त्र  पुलिस माओवादी की रायफल के साथ मृत पाया गया। घटना स्थाल पर मृत पाये गये पुरुष की प्रथम दृष्टियॉ पहचान मलाजखंड दलम के एसीएम चैतू ऊर्फ हिड़मा मडकाम ग्राम पंपरा ब्लॉक भैरमगढ़ बीजापुर छत्तीसगढ़ के रूप में की गई है।
                                 घटना के बाद थाना गढ़ी में धारा 147,148,149 और 307 तथा भादवि के तहत 25,27 आर्म्सत एक्टन 1959, 4,5 विस्फो टक पदार्थ अधिनियम 1960 की धारा-13 (1)(क), 13(1)(ख), 16,20 विधि विरूद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1967 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
                               इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा मुठभेड़ के संबंध में नियमानुसार मजिस्ट्रीयल जांच करने के लिये पत्र लिखा गया। इसके बाद कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा 14 दिसम्बनर को हुई घटना में एक पुरूष की मृत्यु होने पर मजिस्ट्री यल जांच के लिये जांच अधिकारी बैहर एसडीएम श्री विवेक केवी को नियुक्ति किया गया है। इस घटना के संबंध में किसी भी व्यक्ति के पास कोई सुचना जानकारी या साक्ष्य हो तो वे लिखित या अन्य किसी माध्यम से एसडीएम कार्यालय बैहर में समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुीत कर सकते है।