14 लाख का इनामी नक्सली एसीएम चैतु उर्फ मडकाम हिरमा ढेर

आनंद ताम्रकार
बालाघाट 14 दिसंबर ;अभी तक;  मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सीमा के कान्हा के प्रसिद्ध सूपखार क्षेत्र से लगे खमको दादर कैंप के पास  13 दिसंबर की रात्रि, बालाघाट पुलिस ने बीजापुर निवासी 14 लाख के ईनामी नक्सली बीजापुर निवासी नक्सली संगठन का एसीएम 25 वर्षीय चैतु उर्फ मडकाम हिरमा को ढेर कर दिया है।
                                 बालाघाट पुलिस ने एक बार फिर मुठभेड़ में एक 14 लाख के ईनामी नक्सली को मार गिराया है जहां बीती रात मोतीनाला हाकफोर्स के जवानों ने मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली को मार गिराया है। प्राप्त जानकारी अनुसार बालाघाट जिले के गढ़ी थाना अंतर्गत सूपखार के खमकोदादर जंगल मे जवानों ने एक नक्सली छत्तीसगढ़ बीजापुर निवासी 25 वर्षीय मड़कमा हिडमा उर्फ चैतू को मार गिराया है। फिलहाल मोतीनाला हॉकफोर्स एसओजी की टीम घटनास्थल पर मौजूद है। एसओजी के जवानों ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। जहा एक इनामी नक्सली को उन्होंने ढेर कर दिया है।
                              आपको बता दें बालाघाट जिले के कान्हा नेशनल पार्क से सटे सूपखार के जंगल मे नक्सली मुठभेड़ हुई है, बीते कुछ वर्षों से नक्सलियों ने इस क्षेत्र को अपनी पनाहगार बनाए रखा है, हालांकि बालाघाट जिले में हुए लगातार एनकाउंटर के बाद नक्सली बैकफुट पर है।
                                बताया जाता है कि मूलतः बीजापुर निवासी नक्सली चैतु उर्फ मडकाम हिडमा, इन दिनों मलाजखंड दलम में सक्रिय नक्सली के रूप में काम कर रहा था और विगत कई दिनों से सूपखार के आसपास अन्य नक्सलियों के साथ इसकी सक्रियता बनी थी। विश्वसनीय सूत्रों से नक्सलियों के सुपखार क्षेत्र के खमको दादर में इसके होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद ऑपरेशन नक्सल के नक्सलियों को घेरा और उन्हें सरेंडर करने की बात कही। लेकिन नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों के जवानों की हत्या करने की नियत से फायरिंग करने के कारण सुरक्षाबलों द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में नक्सली चैतु ढेर हो गया। बताया जाता है कि नक्सली चैतु के पास से सुरक्षाबलों ने एक वैपन भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि एनकाउंटर में बीजापुर निवासी और मलाजखंड दलम में सक्रिय और 14 लाख का इनामी नक्सली मडकाम हिरमा उर्फ चैतु मारा गया है।