हरसूद विधानसभा सीट पर आठवीं बार जीत कर भाजपा प्रत्याशी विजय शाह ने देश मे नया कीर्तिमान रचा

मयंक शर्मा

खंडवा, ३ दिसंबर ;अभी तक; खंडवा जिले की अजजा हरसूद विधानसभा सीट पर आठवीं बार जीत कर भाजपा प्रत्याशी विजय शाह ने देश मे नया कीर्तिमान रचा है। एक ही पार्टी और सीट से लगातार जीतने वाले संभवतः  वे पहले आदिवासी नेता बन गए हैं।

हरसूदविस चुनाव में रविवार को सम्पन्न् मतगणना में विजय शाह 11वें राउंड में 30 हजार मतों की बढ़त बना चुके हैं। 11वीं राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी सुखलाल साल्वे को 36347 मत मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी वन मंत्री विजय शाह को 65794 मत मिल चुके हैं।

श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की जनहितैषी नीतियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम तथा जनता का भाजपा के प्रति विश्वास की जीत है।वह किसी भी चुनाव को चुनौती के रूप में लेकर अपनी रणनीति के हिसाब से लड़ते हैं। चुनावी रणनीति में स्वयं तय करते हैं। इसका उनके परिवार और नजदीकियों को भी पता नहीं रहता है।उधर  श्री सान्वे ने अपना पराजय मान ली है। 2018 के बाद यही जोडी एक बार फिर 2023 में आमने सामने थह। श्री शाह विजय की ओर कदम बढा गये है।