जैन मूल बहू मण्डल की नवीन कार्यकारिणी का गठन, रीना चोपड़ा अध्यक्ष, सपना मारू उपाध्यक्ष व नेहा दुग्गड़ सचिव मनोनीत

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २१ मार्च ;अभी तक;  जैन मूल बहू मण्डल मंदसौर की मीटिंग आयोजित हुई। जिसमें संस्थापक शशि मारू द्वारा वर्ष 2024-25 की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें अध्यक्ष रीना चोपड़ा, उपाध्यक्ष सपना मारू, सचिव नेहा दुग्गड़ को बनाया।
                                   नवीन कार्यकारिणी में संस्थापक शशि मारू, संरक्षक प्रीति दुग्गड़, मार्गदर्शक शिखा दुग्गड़, कुसुम मारू, कोषाध्यक्ष विभा मालू, सहसचिव सोहिता नाहर, मीडिया प्रभारी दिव्या कांकरिया, महामंत्री मोना मारू, मंत्री नेहा मारू, अंशु चोरड़िया, सांस्कृतिक मंत्री रजनी खाबिया, प्रियंका गौरव जैन, प्रवक्ता रूपल संचेती बनाई गई।
                                       मीटिंग में वर्तमान अध्यक्ष कुसुम मारू ने नवीन अध्यक्ष रीना चोपड़ा को पिन लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर  बड़ी संख्या में जैन मूल बहू मण्डल मंदसौर की सदस्याएं उपस्थित थी सभी ने नवीन कार्यकारिणी को बधाई दी।