24 अवैध पिस्टल के साथ पंजाब और हरियाण के दो आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आशुतोष पुरोहित
खरगोन 8 अप्रैल ;अभी तक;  मध्यप्रदेश के खरगोन में लोकसभा चुनाव पहले अवैध हथियार को लेकर खरगोन पुलिस ने एक और बडी कार्यवाही की है। पुलिस ने 24 अवैध देशी पिस्टल सहित 2 मेगजीन के साथ दो आरोपीयो को गिरफ्तार किया है। करीब 5 लाख रूपये के अवैध हथियार बताये जा रहे है।
एसपी धर्मराज मीना ने पत्रकार वार्ता में खलासा किया की खरगोन जिले के सिगनुर गांव में अवैध हथियार खरीदने पहुंचे   दो आरोपी पंजाब के भटिंडा और हरियाण हिसार के दो आरोपीयो को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ रंगैहाथ घेराबंदी कर धरदबौचा।
   आरोपी गुरमीत सिंह पिता बलदेव उर्फ निक्क्रासिंह पंजाब विक्रम पिता महेन्द्र जाट हरियाण से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अवैध हथियार की डिलींग करते हुए पंजाब हरियाण से पहुंचे दोनो आरोपी को पकडा है।
  हलाकि मौके का फायदा उठाकर अवैध हथियार का सौदागर स्थानीय सिकलीगर रमेश पिता उत्तमसिह भाग गया। पुलिस फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
इधर पंजाब और हरियाण के सोशल मीडिया एकाउन्ट खंगालने से पुलिस को कई संदिग्ध घटनाक्रम उजागर हुए है। पुलिस के इनके नेटवर्क और किसी बडे गिरोह से तार जुडे होने की आशंका है। पुलिस आरोपीयो के सोशल साइट्स और बैक एकाउन्ट को भी खंगालेगी।
 लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस की बडी कार्यवाही को लेकर पुलिस को आशंका है की आरोपीयो के तार किसी बडे गिरोह या देश विरोधी नेटवर्क से हो सकते है। पुलिस विवेचना कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।