4 वर्षीय जयस्मिता के नन्हें हाथों ने भी कुंदा सफाई में दिया योगदान

आशुतोष पुरोहित

खरगोन 26 मई ;अभी तक;  कलेक्टर श्री शिवराज सिंव वर्मा के निर्देशानुसार कुन्दा नदी के सफाई अभियान में दिनोंदिन प्रशासनिक अमला जुड़ता चला जा रहा है। शुक्रवार को सहायक आयुक्त प्रशांत आर्या के निर्देशन में जनजातीय कार्य विभाग के अफसरों ने अभियान को गति देते हुए नदी पर श्रमदान किया। अधिकारी- कर्मचारी के साथ शिक्षकों ने हाथो में तगारी-पावड़े लिए कुंदा की सफाई की।  उक्त सफाई अभियान में अधिक से अधिक सहभागीता के लिए श्री आर्य ने विगत आठ दिनों से अभियान चला रखा था जिसके परिणाम स्वरूप लगभग 1200 व्यक्ति उपस्थित रहे। नगर पालिका के कर्मचारियों ने बताया कि इतनी तादात में कचरा (जलकुंभी) पूरे अभियान में नहीं निकाली गई।

4 वर्ष की बच्ची ने भी किया सहयोग

अभियान की सार्थकता इस बात से लगाई जा सकती है कि जनप्रतिनिधि, समाजसेवियों, आमजन, अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही अब बच्चे भी कुंदा को निर्मल करने के लिए उत्सुक नजर आ रहे है। शुक्रवार को चार वर्षिय बालिका जयस्मिता आर्या ने भी तगारी उठाकर सफाई अभियान में अपना सहयोग दिया। बालिका के इस भावना की सभी ने सहराना की ।

यह संगठन हुए शामिल

उक्त अभियान में मप्र शिक्षक संघ, लिपिक वर्गीय संघ, मप्र शिक्षक कांग्रेस, मप्र राज्य शिक्षक संघ, शासकीय शिक्षक संघ, अजाक्स संगठन, अपाक्स संगठन, छात्रावास अधीक्षक, व्यायाम शिक्षक आदिम संगठनों के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों ने भी सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अन्त में एबी गुप्ता, सहायक संचालक ने सभी का आभार व्यक्त किया।