नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

आनंद ताम्रकार

बालाघाट ७ जुलाई ;अभी तक; जिला मुख्यालय बालाघाट के नगरीय क्षेत्र में वार्ड नं.11 के सुधाकर पटले के यहां किराए से निवास कर रहे आनंद नागवंशी की नवविवाहिता पत्नी लक्ष्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

                                     घटना की जानकारी मिलने पर आज दोपहर में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

                                       मकान मालिक के पुत्र गितेश पटले के अनुसार पिछले 1 माह से पति पत्नी किराये के मकान में रहे थे दोनों उकवा के निवासी है। इनका 1 साल पूर्व ही विवाह हुआ था। आज दोपहर उसके पति आनंद नागवंशी का फोन आया की पत्नी आत्महत्या की बात कह रही है। जरा कमरे में जाकर देख लेना। उसने पत्नी को फोन किया और जब मेरी पत्नी कमरे में पहुंची तो दरवाजा बंद था जिसको तोड़ने पर महिला का शव फांसी पर लटका दिखाई दिया।
पुलिस मामले की विवेचना में लगी है।