अदालत में एक माह ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त, सोमवार से अदालत में पहला कार्य दिवस

संतोष मालवीय
भोपाल १० जून ;अभी तक;  राजधानी की जिला अदालत सहित प्रदेश की सभी अदालतों में कल सोमवार से न्यायालयीन कार्य शुरू हो जाएगा। एक माह के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद अदालत का पहला कार्य दिवस 12 जून से शुरू होगा। अदालत के इस अवकाश में दीवानी के प्रकरणों की सुनवाई पूरी तरह से बन्द थी तो वही कुछ अदालतों में आपराधिक मामलों में सुनवाई जारी रही।
                                  इस अवकाश मे अधिकांश न्यायाधीशगण अलग अलग पालियों में अवकाश पर थे। अवकाश के बाद से ही अदालत में सन्नाटा छाया रहा तो वकीलों और पक्षकारो की संख्या भी नही के बराबर थी। वही प्रतिवर्षानुसार इस अवकाश में अधिकांश वकील परिवार के साथ भ्रमण पर ठंडे प्रदेश चले गए थे। इस दौरान प्रदेश की उच्च न्यायालय जबलपुर के अलावा इंदौर, ग्वालियर की खण्डपीठ में भी पूरे एक माह अवकाश था। अदालत में एक माह बाद फिर कल 12 तारीख से वापस रौनक लौट आएगी।