भाजपा के शासन काल में अराजकता का माहौल पैदा हुआ- अमित द्विवेदी

एस पी वर्मा
सिंगरौली २१ जुलाई ;अभी तक;  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी के द्वारा विधानसभा क्षेत्र 80 सिंगरौली के ग्राम पंचायत बरहपान के मुडवनिया  में नारी सम्मान योजना के तहत सैकड़ो  महिलाओं का फार्म भरा गया। इस दौरान ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हुए कॉंग्रेस की सरकार बनाने की बात काही है। और जनता को संकल्प दिलाया कि इस बार मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएं और मध्य प्रदेश का चहुमुखी विकास करवाएं।
       इधर बता दें कि लगातार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष वह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अगुवाई में नारी सम्मान योजना के तहत फार्म भरवाए जा रहे हैं। विधान सभा सिंगरौली के बरहपान गाव मे  आयोजित नारी सम्मान कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी के द्वारा उपस्थित जनसमुदाय और नारी शक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मुख्य उद्देश्य है कि मध्य प्रदेश की नारी शक्ति को समृद्ध साली और खुशहाल बनाना है। नारी शक्ति के सम्मान में यह फार्म भरवाया जा रहा है। कमलनाथ ने जो वचन पत्र में दिया है उसे हर हाल में पूरा करेंगे । मध्यप्रदेश में कांग्रेश कि सरकार लाने के लिए हम आप सब एकजुट हो आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेश को जिताने के लिए दृढ़ संकल्पित हो ताकि मध्यप्रदेश में इस बार बदलाव हो सके। मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है। मध्यप्रदेश में भाजपा और अधिकारियों की सरपरस्ती चल रही है। आम जनता गरीबी तले दबी जा रही है।
                               श्री द्विवेदी ने कहा कि इस बार मध्य प्रदेश में जनता बदलाव करेगी। क्योंकि भाजपा और मुख्यमंत्री से अब जनता रूठ चुकी है। मध्य प्रदेश की जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। हर जगह भ्रष्टाचार बना हुआ है। इस दौरान इंटक के अशोक चौबे, युवा कांग्रेस महामंत्री मोहम्मद इम्तियाज, श्रवण कुमार प्रजापति, इंगिरा प्रसाद बैस, ठाकुर दयाल वैश्य, राम सागर प्रजापति, राम लाल बैगा, वीर साह बैगा, रामकुमार बैगा, प्रमोद वैश्य, चक्रवर्ती जयसवाल सहित भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक और नारी शक्ति मौजूद रहे।