कांग्रेस वालों को सनातन धर्म का अपमान करे बिना चैन नहीं :: अमित शाह 

रवींद्र व्यास 

खजुराहो २५ फरवरी ;अभी तक; , बीते  ९ लोक सभा चुनाव से बीजेपी के अजेय गढ़ खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के खजुराहो में  रविवार को  देश के गृह मंत्री अमित साह ने चुनावी शंखनाद का आगाज किया | पार्टी के बूथ कार्यकार्ताओं से उन्होंने मंच पर आते ही कहा  कि  मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है या नहीं बनाना है,   400 पार करना है इसके लिए सभी  संकल्प लेना है |  आज बुंदेलखंड की इस वीर भूमि पर खजुराहो की ऐतिहासिक भूमि पर आए हुए मेरी पार्टी के मालिक ऐसे मेरे सभी कार्यकर्ता भाइयों बहनों आप सभी को मेरा प्रणाम नमस्कार 64 योगिनी, कंदरिया महादेव और जगदंबा मंदिर उसमें विराजमान सभी देवी देवताओं को मैं प्रणाम करता हूं | 

यहां हम बता दें यह वही लोक सभा क्षेत्र है जहां से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा सांसद हैं | २०१९ में वे यहां से ४३२३८२ मतों से जीते थे | उन्हें ८१११३५ (64. ४६ %) मत मिले थे जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की महारानी कविता सिंह को ३१८७५३ (२५. ३३ % ) मत मिले थे | कांग्रेस ने जिस समझौते के तहत यह सीट सपा को दी है उसे 3. १८ फीसदी मत से संतोष करना पड़ा था | जहां तक उत्तर प्रदेश से जुड़े होने की बात है तो मात्र दो विधान सभा क्षेत्र उत्तर प्रदेश से जुड़े हैं | 

हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने बुंदेलखंड के आज और शौर्य  का स्मरण कर अपने भाषण  की शुरुआत की | उन्होंने कहा   बुंदेलखंड वह इलाका है जिसने  जिस देश की आजादी की लड़ाई में मुगलों से लेकर अंग्रेजों तक हमेशा संघर्ष किया |  देश को आजाद कराने के लिए  अपना खून बहाया | ऐसे वीर सपूतों को मेरा  प्रणाम | मोदी को तीसरी बार जिताने और ४०० पार का लक्ष्य पाने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र दिए , मोदी सरकार द्वारा दस वर्ष में किये गए महत्वपूर्ण कार्यों को बताया ,साथ ही आगामी पांच वर्षों में महान और विकसित भारत का संकल्प दोहराया ,   तो वहीं कांग्रेस नेता राहुल बाबा पर जमकर निशाना भी साधा | 

बूथ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अमित शाह ने  कहा  यहां पर में सेक्टर  के 23000   बूथ  कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करने के लिए आया हूं | ये जो सम्मलेन बुलाया है विजय का संकल्प लेने का यह सम्मलेन १८ वी लोकसभा में , नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ४०० से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाने   के संकल्प का सम्मलेन है  | दस वर्षों में प्रधान मंत्री मोदी जी ने ढेर सारे परिवर्तन किये , ये  भारत के विकास के 10 साल रहे हैं |  ये   10 साल    भारत के 60  करोड़ गरीबों के कल्याण के दस साल रहे हैं | ये   10 साल  भारत को सुरक्षित कर आतंकवाद से मुक्त कराने वाल दस साल रहे हैं  | भारत की महिला शक्ति को संसद और विधानसभा में 33 % आरक्षण देकर सम्मान देने,  भारत ने  चंद्रमा पर पैर  रखा वहां शिव शक्ति पॉइंट बनाकर भारत के तिरंगे को फहराने का काम भारत के नेता नरेंद्र मोदी ने किया | 

 मध्य प्रदेश की जनता को बहुत-बहुत  भारतीय जनता पार्टी की ओर से धन्यवाद करना चाहता हूं हम 2014 में आपके सामने आये आपने  29  में 28 सीटें दी  2019 में आये  29 में से  28 सीटें दी , अभी अभी विधान सभा चुनाव में आये आपने सारे रिकार्ड तोड़कर  फिर से आपने कमल की सरकार बनाई | सभी मतदातों से विनम्र अनुरोध करता हूँ कि   2024 में २९ की २९ सीटें से   मोदी जी की झोली भर दीजिए और 400 का आंकड़ा पार करा दीजिये |  मध्य प्रदेश विधान सभा  में यह प्रचंड विजय आप सभी के पसीने, परिश्रम और पुरुषार्थ के कारण मिला है |  बाकी कोई पार्टी अनेक कारणों से चुनाव जीत  सकती है, भारतीय जनता पार्टी अपने बूथ  के कार्यकर्ताओं के कारण ही चुनाव जीतती  है |  यह हम सभी का विश्वास  है | 

इस बार मोदी जी ने हमें ४०० पार का  लक्ष्य दिया है , ४०० पार का ये लक्ष्य भारत के बूथ कार्यकर्ताओं के बगैर हो ही नहीं सकता |   ये मध्य प[रदेश तो  राज माता विजयाराजे  सिंधिया और कुशाभाऊ  ठाकरे की भूमि है यह हमारे संगठन की भूमि है यह भारतीय जनता पार्टी के कमल की भूमि है | इस बार  अध्यक्ष जी विजय की भूख  को मंद मत करिए इस बार सभी बूथों  पर कमल खिलाने का संकल्प लेकर जाना है | 

पिछले दस साल के अंदर हमने हर वादा पूरा किया है | हमने कहा था कि  अयोध्या में राम मंदिर बनाएंगे राहुल बाबा 19 में मेरी मजाक उड़ाता था मैं  पार्टी का अध्यक्ष था , मुझे ताने लगाता था मंदिर वहीँ बनाएंगे तिथि नहीं बताएँगे |  राहुल बाबा 22 जनवरी 2024 ,  10 साल के इतिहास में एक दिन बन गया जब रामलला ,५०० साल के बाद  अपने भव्य मंदिर विराजमान हुए हैं | कांग्रेस ने अयोध्या के मंदिर के मुद्दे को  लटका कर रखा ,भटका  कर रखा | मोदी जी ने भूमि पूजन भी  करोड़ों राम भक्तों की इच्छा को पूरा करने का काम  किया |   भारतीय जनता पार्टी जो कहती  हैं वह करती है , हमने ककहा था कि धारा  370 को हम  हटा कर  रहेंगे ,इस देश के अंदर दो निशान  दो विधानं दो   प्रधान नहीं रह सकते हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का ना रा था जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है |  मोदी जी के नेतृत्व में वह ऐतिहासिक  दिन भी आ गया ,५ अगस्त २०१९ को मोदी जी ने   370 को समाप्त कर दिया |  आज कश्मीर भारत माता का मुकुट बनी बनकर हमारे है |  पार्टी के वायदे याद कराते हुए उन्होंने कहा कि   मोदी जी ने मुस्लिम  बहनों के कल्याण के लिए ट्रिपल तलाक की प्रथा को भी समाप्त कर कर दिया, सेना के रिटायर्ड जवानों को वन रेंक वन पेंशन , विधानसभा और लोकसभा में 33% आरक्षण मात्र शक्ति को दिया।  नै संसद बनी , कर्तव्य पथ बना , महाकाल लोक बना , केदार धाम और बद्री धाम बने ,सोमनाथ का मंदिर सोने का बना, काशी विश्वनाथ का गलियारा बना , और राम मंदिर पर भी ध्वजा पहराई गई  मित्रों भारतीय जनता पार्टी ने  सारे वायदे पूरे किये |  हमने कहा था कि हम गरीबों के कल्याण के लिए  करेंगे |   भाजपा सरकार मोदी सरकार गरीबों और आदिवासियों को समर्पित रहेगी |  हमने 80 करोड़  गरीबों को  प्रति व्यक्ति 5 किलो  अनाज देने का काम किया | 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर माता और बेटियों को सम्मान करने का काम किया |  4 करोड लोगों को घर  दिया , 10 करोड़ माताओं  को गैस का सिलेंडर दिया 14 करोड़ परिवारों कोनल से जल देने का  काम किया और 11 करोड़ किसानों को हमने ₹6000 प्रति साल देने का काम किया | ६० करोड़ लोगों को  5 लाख तक का सारा स्वास्थ्य का खर्चा मोदी जी ने मुक्त कर दिया फ्री ऑफ कॉस्ट कर दिया आज कोई भी गरीब बीमार पड़े उसकी चिंता की आवश्यकता नहीं भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है | 

, मोदी जी ने वादा किया है कि  हमारा भारत आत्मनिर्भर होगा , पूर्ण विकसित देश होगा हमारा भारत, महान भारत की नींव डालने के 5 साल होंगे |   कांग्रेस पार्टी के शासन में १० साल मनमोहन जी की सरकार रही आये दिन  पाकिस्तान से आलिया,  मालिया ,जमालिया आते थे और हमला करके भाग जाते थे |   मनमोहन सिंह के चेहरे पर जूं नहीं रेंगती थी ,  पाकिस्तान ने मोदी जी के आने के बाद भी किया उनको याद नहीं रहा की पूरी और पुलवामा में कांड तो करते हैं मगर अब सरकार भाजपा की आ गई है कांग्रेस की नहीं है और इसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं | १० दिन में ही एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक कर ले पाकिस्तान में घर घुसकर आतंकवादियों का सफाया करने का काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किया | 

कांग्रेस ने हमेशा सनातन धर्मं का  अपमान किया उनके साथी  सनातन धर्म को गाली देते थकते नहीं,  कांग्रेस ने भगवा आतंकवाद की नई व्याख्या बनाने का प्रयास किया | राजा भोज के नाम पर मेट्रो का विरोध किया ,रविदास मंदिर का विरोध किया , माँ  नर्मदा के जयकारे का विरोध किया , और भारतीय संस्कृति को हमेशा अपमानित करने का काम किया | कांग्रेस   वालों को सनातन धर्म का अपमान करे बिना चैन नहीं है | ये कांग्रेस पार्टी  इस देश की राजनीति के अंदर भ्रष्टाचार की पर्यायवाची शब्द है | कांग्रेस का मतलब भरस्टाचार और भ्र्ष्टाचार का मतलब कांग्रेस है , कांग्रेस ने १० साल में  12 लाख करोड रुपए का घोटाला  किया | मोदी जी की सरकार के 10 साल समाप्त हो गए हमारे विरोधी भी मोदी जी पर कानि पाई  का आरोप नहीं लगा सकते | मोदी जी पारदर्शी शासन दें का काम किया है |  

 मोदी जी ने किसानों के लिए ढेर सारे काम किये  गेंहू और धान की रिकार्ड खरीदी की, हमने एम् इस पी   देने का काम किया एक के बाद एक हर किसान की समस्या को दूर करने का काम किया | यही कारण है की  कांग्रेस पार्टी आज  के राजनीतिक परिदृश्य में दिखाई नहीं पड़ती | एक के बाद एक हर राज्य में बीजेपी की सरकार आ गई | अब  लोकसभा का चुनाव आया है और लोकसभा के चुनाव में आज कांग्रेस पार्टी को पूछ कर जा पूछ कुछ सवाल छोड़ कर जाता हूँ   आपने दस साल में मध्यप्रदेश को  एक लाख 99 हजार करोड़  रु दिया | बीजेपी सरकार ने ९ वर्ष में 7 लाख ७४ हजार करोड़ रु देने का काम किया , इसके साथ सादे पांच लाख करोड़ रु का प्रोजेक्ट देने का काम भी किया |   भारतीय जनता पार्टी ने एक बीमारू मध्य प्रदेश को विकसित राज्य में कन्वर्ट करने का प्रयास किया है|  आने वाला चुनाव भारत को महान बनाने का  चुनाव है , भारत को महाशक्ति बनाने का चुनाव है , आने वाला चुनाव भारत को दुनिया में तीसरे नंबर के अर्थतंत्र बनाने का चुनाव है |  इस चुनाव के अंदर में आज मध्य प्रदेश की जनता के सामने लेकर आया हूं और अपील करता हूं 29 की 29 सीटों के कमल नरेंद्र मोदी की झोली में डाल दीजिए हम मध्य प्रदेश और भारत को पूर्ण विकसित राज्य बनाएंगे | बूथ का कार्यकर्ता   हर- लाभार्थी ,युवा का , माता बहन ,हर किसान का  का संपर्क करे |  बूथ  का कार्यक्रम बूथ  पर नरेंद्र मोदी बनकर खड़ा रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के परचम को फहराए | 

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस मोके पर कहा   गृहमंत्री अमित शाह जी ने हम सब को  जो टास्क दिया था,  हर बूथ पर चुनाव जीतने का 10% वोट बढ़ाने का | प्रधान मंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने झाबुआ के सभा में कहा था 370 वोट प्रत्येक बूथ पर बढ़ाने का  यह  एक जड़ी बूटी हमें दी थी हमारे प्रधानमंत्री ने 370 वोट हर बूथ  पर बढ़ाना  है | 

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ  मोहन यादव ने बूथ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की ये  सौभाग्य की बात है कि  कार्यकर्ताओं का कुंभ है कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जिस प्रकार से देश और दुनिया में अपनी भाजपा की पहचान बनी है | इस लिए  जिनको जो काम मिला उसे काम को 100% अपनी पूरी क्षमता से  सफल करना है | छोटे से छोटा काम हो या बड़े से बड़ा काम हो , काम को अंजाम तक पहुंच करके ही हमें दम  लेना है |   गृह मंत्री अमित शाह के कारण  हमारे पूरे देश में दंगे बंद हो गए गुंडागर्दी खत्म हुई अच्छी व्यवस्थाओं को लेकर के जो गृहमंत्री का रोल हो सकता था  वह देखने को मिला |  मैं सबको बता देता हूं हमारा अपना यह एक तरह से थोड़ा बाकी प्रदेश की तुलना में बुंदेलखंड वाला बेल्ट थोड़ा  पिछड़ा था लेकिन केंन  बेतवा का जो नया निर्णय हुआ है और केंन  बेतवा के माध्यम से पूरा बुंदेलखंड अपने तमाम खेती किसानी और खास करके अपने ग्रामीण अंचल के लिए यह वरदान साबित होगा बहुत जल्दी इसका भूमि पूजन होने वाला जोरदार अभिनंदन करें भारत सरकार के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मामलों को लेकर के बार-बार विकास के मामले में बुंदेलखंड में एक नया दरवाजा खुला है या आगे भी इसी प्रकार मिलती जाएगी |