बुरहानपुर विस क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस को विरोध

मयंक शर्मा

खंडवा २२ अक्टूबर ;अभी तक;  टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस के बाद अब बुरहानपुर विस क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी  व पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस को विरोध हो रहा है। यहा पूर्व सांसद स प्रदेश अध्यच रहे स्व.े नंद कुमार सिंह चैहान के सुपुत्र हर्षवर्धन सिंह चैहान को प्रत्याशी बनाने की मांग कर रहे है। । हर्षवर्धन रविवार दोपहर दिल्ली से बुरहानपुर पहुंचे, तो उनके स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन में बडी संख्या कार्यकर्ता व समर्थक एकत्र हुए।

स्टेशन से शक्ति प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी रैली बुरहानपुर शहर में निकाली गयी। रैली के जरिये भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि  यदि प्रत्याशी को नहीं बदला गया तो पार्टी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।