नौ वर्ष में मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किये हैः-बाबूलाल मरांडी

दीपक शर्मा

पन्ना १७ जून ;अभी तक; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विगत नौ वर्ष मे लगातार ऐतिहासिक कार्य किये गयें है। उन्होने देश को अनेक सौगाते दी है।

                                 उक्ताश्य के विचार प्रदेश प्रभारी तथा खजुरोहो लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी बाबूलाल मरांडी ने स्थानीय मोहनराज विलास में पत्रकारो को संबोंधित करते हुए व्यक्त किये है। श्री मरांडी ने कहा कि स्वास्थ के क्षेत्र मे, पेयजल के क्षेत्र में, सडक निर्माण के क्षेत्र मे, शिक्षा के क्षेत्र मे, प्रधानमंत्री मोदी नें देश को बदलने का हमेशा प्रयास किया है। आज देश वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि भारत के बढ़ते मान, सम्मान और बढ़ते वैभव से वैश्विक स्तर पर भारत विरोधी ताकतें परेशान है, ये भारत विरोधी ताकतें देश के कुछ विपक्षी दलों के साथ मिलकर भारत के विकास को अस्थिर करने की कोशिश में लगे रहते है।

उन्होंने कहा कि हमारा पहला दायित्व है की सोशल मीडिया पर ऐसी भारत विरोधी ताकतों का मुखर होकर जवाब दें। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को चर्चा का विषय बनाएं। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले 9 वर्ष में अभूतपूर्व विकास किया है, वही प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समाज के हर वर्ग की चिंता की है। उन्होंने कहा कि हमारे पास केंद्र और प्रदेश सरकार की हजारों उपलब्धियां ह। कार्यक्रम में अनेक लोग उपस्थित रहे में जिसमें मुख्य रूप से शशांक श्रीवास्तव, राम अवतार बबलू पाठक, राम बिहारी चौरसिया, दीपक सोनी, श्रीमती मीना राजे (जिला पंचायत अध्यक्ष पन्ना) आशीष तिवारी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे जिला मीडिया प्रभारी, अजय पाठक जिला सह मीडिया प्रभारी आदि।