बड़े बालाजी मंदिर पर 251 किलो खिचड़ी के साथ किया  निमंत्रण वाहन रैली का भव्य स्वागत

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २७ अगस्त ;अभी तक;  श्री बड़े बालाजी मंदिर बालाजी बस स्टैंड पर श्री पशुपतिनाथ की शाही सवारी की निमंत्रण वाहन रेली का भव्य स्वागत कियागया। वाहन रैली का स्वागत के तहत 251 किलो की साबूदाने की खिचड़ी का भोग लगाकर भोलेनाथ के भक्तों को वितरित किया।
                                उक्त जानकारी देते हुए मंदिर समिति अध्यक्ष पं.दिलीप शर्मा प्रवक्ता रवि ग्वाला ने बताया की आज निकलने वाली भव्य शाही सवारी के एक दिन पूर्व रविवार को निकलने वाली निमंत्रण वाहन रैली का श्री बड़े बालाजी मंदिर बस स्टैंड पर भव्य स्वागत किया व 251 किलो साबूदाने की खिचड़ी बाबा के भक्तों में वितरित की गई। आज शाही सवारी में उपस्थित भक्तों को 11 क्विंटल केले का वितरण किया जाएगा।
                                  मंदिर समिति के विनय दुबेला, छगनलाल पारिख, हिम्मत डां्रंगी, सज्जनलाल खमेसरा, वैभव राठौर, नरेश चंदवानी, चौथमल शर्मा, शिवशंकर सोलंकी, हेमंत सुरा, महेंद्रसिंह सिसोदिया, अनिल सुराह, अनूप माहेश्वरी ने सभी शिवभक्तों से वाहन रैली एवं बड़े बालाजी मंदिर में स्वागत के दौरान  उपस्थित रहे।