बहन की अंर्तजातीय प्रेम विवाह के विवाद में  हत्या

मयंक शर्मा
खंडवा  २ सितम्बर ;अभी तक; पंधाना थाना क्षेत्र के ग्राम  डूल्हार मंे एक नलकर्मी की इलाज के दौरान यहां जिला चिकित्सालय में बीती गुरूवार शुे्रक्रवार को मौत हो गई। दो दिन पहले गांव में ही एक परिवार से उसका विवाद हो गया था। परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दूसरे दिन उसने दम तोड़ दिया।
                         पंधाना थाना प्रभाारी संजय पाठक ने बताया कि मामले मे शुक्रवार को राजपूत समाज के पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर ‌ गांव के धर्मेंद्र, राहुल, दुर्गेश, हेमेंद्र और मलखान को गिरफ्तार कर लिया।‌  उन्होने बताया कि विवाद के पीछे की वजह यह है कि मृतक संजय कुशवाह (36) द्वारा आरोपी के परिवार को लेकर बुरा-भला कह देना था। आरोपी परिवार की एक बेटी ने अंर्तजातीश् प्रेम विवाह  कर लिया था। इस बात पर मृतक नलकर्मी ने  रक्षाबंधन के दिन सुबह एक युवक के साथ गाली-गलौच कर दी थी। फिर घर पर जाकर सो गया। दोपहर में युवक के परिवार वालों ने संजय की पिटाई कर दी। शाम को तबीयत बिगड़ी तो घर वालों जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
रक्षाबंधन के दिवस बुधवार को घायल संजय को शाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरे दिन गुरुवार रात 9 बजे के करीब उसने दम तोड़ दिया।
                        पुलिस ने मारपीट करने वाले राजपूत समाज के पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।‌ गांव के धर्मेंद्र, राहुल, दुर्गेश, हेमेंद्र और मलखान को गिरफ्तार कर लिया।‌ बताते हैं कि, मृतक संजय की चार बेटियां है। ग्राम पंचायत के जरिए गांव में नल और मोटर पंप चालू करता था। इधर, कुशवाहा समाज के सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आरोपियों को फांसी की सजा और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी सहित आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। समाजजन ने कलेक्टर और एसपी से मांग की है कि, दबंगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।