अच्छी बारिश को लेकर वात्सल्यधाम में किये भजन कीर्तन

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २३ अगस्त ;अभी तक;  अल्प वर्षा के कारण कृषक, व्यापारी, आमजन सभी परेशान है। भगवान से अच्छी बारिश की प्रार्थना को लेकर लायंस क्लब मंदसौर डायनेमिक ने वात्सल्यधाम में वृद्धजनों के साथ भजन कीर्तन किये।  भजन कीर्तन के दौरान वृद्धजनों गजब का उत्साह था। ढोल की थाप के साथ भजनों पर वृद्धजनों एवं क्लब की सदस्याओं ने नृत्य भी किया। भजन के उपरांत प्रसाद भी वितरित किया गया।
                         लायंस क्लब डायनेमिक अध्यक्ष पुष्पा चेलावत ने बताया कि बढ़े बुजुर्गों का आशीर्वाद हमें हमेशा  सुख प्रदान करता है। उनके द्वारा की गई प्रार्थनाएं भी भगवान जल्दी सुनता है। इसलिये अच्छी बारिश की कामना को लेकर क्लब द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम वात्सल्य धाम में आयोजित किया।
                            इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष पुष्पा चेलावत, चन्द्रकांता पुराणिक, सपना  पमनानी, नीलम जैसवानी, हेमा लोढ़ा, चीना बड़जात्या सहित वृद्धजन उपस्थित थे।