खेत में काम कर रही महिला पर बिजली गिरी, मौत

देवेश शर्मा
मुरैना १०  जुलाई ;अभी तक; मुरैना जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र के निकटोली का पुरा गांव में एक महिला के ऊपर आकाशीय बिजली गिर पड़ी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने खेत में काम कर रही थी, उसी दौरान यह घटना घटी।
                             पहाड़गड़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र गौड़ ने बताया कि आरती पत्नी रघुराज धाकड़, उम्र 30 वर्ष निवासी निकटौली का पुरा अपने खेत में कृषि संबंधी काम कर रही थी। साथ में अन्य महिलाएं भी काम कर रही थी। उसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान ही आकाश से तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली चमकी और महिला के ऊपर गिर पड़ी। जैसे ही बिजली गिरी, महिला वहीं पर गिर पड़ी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब तक आसपास की महिलाएं एवं पुरुष उसे दौड़े तब तक महिला अपनी सुध बुध खो चुकी थी। महिला की मौत के बाद उसका पीएम कराया गया है।