प्रदेश

निमाड़ में खरगोन खंडवा के भाजपा प्रत्याशी यथावत

प्रदीप सेठिया
बड़वाह २ मार्च ;अभी तक;  पश्चिम मध्य प्रदेश के निमाड़क्षेत्र की दोनों लोकसभा सीट पर भाजपा के वर्तमान सांसदों के टिकट यथावत है जारी सूची में खरगोन लोकसभा क्षेत्र जो कि अनुसूचित जनजाति  एसटी के लिए आरक्षित है वर्तमान भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह चौहान को पुन तथा खंडवा लोकसभा क्षेत्र जो की अनारक्षित है वर्तमान भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल जो कि पिछड़ा वर्ग से आते हैं उन पर शीर्ष नेतृत्व में पुनभरोसा जताकर अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
                                गौरतलब है इंदौर संभाग में निमाड़ क्षेत्र के सीमा एवं समीप वर्ती इंदौर एवं धार लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के टिकट अभी तक होल्ड पर रखे गए हैं।  निमाड़ में दोनों सीटों की उम्मीदवारी की घोषणा में भाजपा आगे हैं

Related Articles

Back to top button