प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष पांढुर्ना महिला कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं पन्ना यूथ कांग्रेस के पूर्व लोकसभा महासचिव भाजपा में शामिल

दीपक शर्मा
पन्ना ३ मार्च ;अभी तक;  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष रविवार को बी-16 चार ईमली स्थित निवास पर पांढुर्ना महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रंजना बालपांडे एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्री दीपक मानेकर एवं पन्ना के यूथ कांग्रेस के पूर्व लोकसभा महासचिव श्री भूपेंद्र सिंह राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।
                                  इस अवसर पर पार्टी की पांढुर्ना जिला अध्यक्ष श्रीमती वैशाली महाल्ले, पन्ना जिला अध्यक्ष श्री बृजेन्द्र मिश्रा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राम बिहारी चौरसिया उपस्थित रहे।