बुरहानपुर भाजपा के 250 से ज्यादा पदाधिकारियों ने सौंपे इस्तीफे ‘ भाजपा के समानांतर संगठन बनेगा

मयंक शर्मा

खंडवा ३ नवंबर ;अभी तक;  भाजपा प्रत्याशी अर्चना चिटनिस के पक्ष में समर्थन जुटाने शनिवार को राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय बुरहानपुर पहुंच रहे हैं। इस्तीफों और विरोध के बीच वे सुबह दस बजे से शहर में रोड शो करेंगे। इसके बाद गांधी चैक में सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध का कितना असर पड़ा है, इसका पता इस सभा और रोड शो से पता चलेगा।

बुरहानपुर सीट पर टिकट वितरण से नाराज भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा इस्तीफे सौंपने का सिलसिला दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को भाजपा के बागी और स्व. नंदकुमार सिंह चैहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह चैहान के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे।शुक्रवार को करीब ढाई सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की खबर है। जिला भाजपा में जारी इस्तीफों की गूंज भोपाल से होकर दिल्ली तक पहुंच गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि गुस्से और हताशा में कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे दिए हैं। इसकी सूचना भोपाल स्थित वरिष्ठ नेताओं को दे दी गई है। उन्हें ही आगे निर्णय लेना है। उनके निर्देशानुसार जिला संगठन काम करेगा। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को भी करीब दो दर्जन पदाधिकारियों सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया था। सूत्र बताते हैं कि अब तक दो हजार से ज्यादा कार्यकर्ता पार्टी का दामन छोड़ चुके हैं।

भाजपा विदेा्रही होकर हर्षबर्धन मैदान में है।हर्षवर्धन सिंह चैहान ने कहा कि जिलाध्यक्ष व जिले के अन्य नेता ईमानदारी से दिल पर हाथ रखकर यदि कह दें कि टिकट वितरण उचित हुआ है, तो वे मान जाएंगे। उन्होंने कहा वे भाजपा में मौजूद अवसरवादी, अहंकारी नेताओं की सफाई कर जल्द नया और साफ सुथरा संगठन खड़ा करेंगे।