बुरहानपुर शहर के इलेक्ट्रॉनिक और जनरल स्टोर्स की फॉर्म लक्ष्मी रेडियो पर इंदौर की वाणिज्य कर विभाग की टीम अचानक पहुंची

मयंक शर्मा
खंडवा २९ अक्टूबर ;अभी तक; बुरहानपुर शहर के इलेक्ट्रॉनिक और जनरल स्टोर्स की फॉर्म लक्ष्मी रेडियो पर बीती शनिवार रात करीब आठ बजे  इंदौर की वाणिज्य कर विभाग की टीम अचानक पहुंची। शहर में लक्ष्मी रेडियो की करीब पांच फर्म संचालित हैं।शहर के मध्य क्षेत्र में संचालित दो इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिक आइटम बेचने के शोरूम हैं। वहीं, एक शोरूम पुराने आरटीओ बैरियर के पास स्थित है। इन सभी शोरूम पर इंदौर से आई करीब 25 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम एक साथ पहुंची।
                                    वाणिज्य कर विभाग के इन कर्मचारियों ने सबसे पहले शोरूम में मौजूद लोगों के मोबाइल जप्त किए। उसके बाद उन्होंने तुरंत फर्म के दस्तावेजों और कंप्यूटर की हार्ड डिस्क में रिकॉर्ड डाटा को खंगालना शुरू कर दिया। फिलहाल अधिकारियों ने अभी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। वहीं, लक्ष्मी रेडियो के मालिक भी मीडिया से बचते नजर आये। बड़ी कर चोरी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि फिलहाल वाणिज्य कर विभाग की जांच जारी है।
                                       विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर और उनकी टीम से मिली जानकारी ूं इतना ही कहा कि  जांच उपरात मालूम चल सकेगा कि फर्म के द्वारा जीएसटी कर चोरी की जा रही थी या नहीं। हालांकि इस कार्रवाई को लेकर शहर के दूसरे व्यापारियों में फिलहाल घबराहट देखने को मिल रही है।  सूत्रों के अनुसार एक बड़ी कर चोरी का खुलासा होने की उम्मीद है।