खेलो इंडिया स्टेट वूमेंस वूशु लीग की मेजबानी करेगा पन्ना जिला

दीपक शर्मा

पन्ना २८ अगस्त ;अभी तक;  खेलो इंडिया स्टेट वूमेंस वूशु लीग के आयोजन की जिम्मेदारी इस वर्ष पन्ना जिले को मिली है।

                             इस संबंध में जिला वूशु संघ के सचिव व नेशनल रेफरी इरफान खान ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश वुशू संघ एवं जिला वुशू संघ पन्ना द्वारा राज्य स्तरीय महिला वुशू प्रतियोगिता का आयोजन छत्रसाल स्टेडियम नजरबाग पन्ना में किया जा रहा है। खेलो इंडिया स्टेट वूमेंस वूशु लीग दो दिन 28 से 29 अगस्त 2023 को आयोजित की गई है। जिसमें प्रदेश भर से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। साथ ही नेशनल के लिए स्टेट टीम में महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। भारत सरकार की रिवाइज्ड योजना में इस वर्ष बेस्ट आठ महिला खिलाड़ियों को जोनल एवं नेशनल में स्कॉलरशिप दी जायेगी।

उन्होंने आयोजन को सफल बनाने सभी खेल प्रेमियों से छत्रसाल स्टेडियम नजरबाग में पहुंचकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।