चंचल सालवी का राष्ट्रीय शालेय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चयन

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ६ जून ;अभी तक;  66 वीं सीनियर राष्ट्रीय शालेय बालक /बालिका वॉलीबॉल  प्रतियोगिता दिनांक 10 जून से 13 जून 2023 तक भोपाल मध्य प्रदेश में आयोजित की जाएगी, इस प्रतियोगिता के लिए मंदसौर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन मंदसौर की खिलाड़ी कु. चंचल सालवी 19 वर्ष की बालिका टीम में भाग लेकर, मध्य प्रदेश सीनियर बालिका वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करेगी।
                                    चंचल के चयनित होने पर मंदसौर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह चौहान एवं सदस्यगण विनय दुबेला, संदीप खाबीया, शेर मोहम्मद खान, सज्जन श्रीमाल, त्रिभुवन कवीश्वर, रोहित शर्मा, अनिल पाटीदार, रउफ खान, रितेश पोरवाल, अनिल पाटीदार, मिलिंद सांखला, रंजन छाबड़ा, राजेंद्र सिंह, अभिषेक सेठिया, अक्षय नलवाया, मोहित शर्मा, शैलेंद्र मसीही, अभिषेक यादव, पंकज मालवीय, चयन माली, आशीष रेठा, आस्था भावसार, विनय अग्रवाल, संयम चौहान, नमन शर्मा, अनिल दास बैरागी , कुणाल राठौर, दिव्यांशी गुप्ता, नेहा सालवी  कविता मेघवाल, आकृति जैन, माधव जोशी,जानवी हाडा  साक्षी ग्वाला और जिला खेल एवं युवक कल्याण विभाग मंदसौर के खेल अधिकारी श्री विजेंद्र देवड़ा, जिला क्रीड़ा अधिकारी मंदसौर श्री अशोक शर्मा, पीजी कॉलेज मंदसौर के खेल अधिकारी राजू कुमार ,पी.जी कॉलेज दलौदा के खेल अधिकारी अब्दुल रजाक, उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर के वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक श्री महेंद्र शुक्ला, महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उ.मा.वि मंदसौर की वरिष्ठ व्यायाम शिक्षिका श्रीमती शांता व्यास, शा. लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल उ.मा. विद्यालय मंदसौर  के व्यायाम शिक्षक  श्री रघुवीर मालवीय व जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव श्री त्रिभुवन कविश्वर ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की यह जानकारी जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव श्री त्रिभुवन कविश्वर व कोच अभिषेक सेठिया ने दी।