इस डबल इंजन सरकार ने देश में मॅहगाई और बेरोजगारी दी ;अखिलेश यादव

पुष्पेंद्र सिंह
ओरछा  7 नवम्बर  ;अभी तक; समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को यहाँ केंद्र और मध्यप्रदेश की डबल इंजन सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, इस डबल इंजन सरकार ने देश में मॅहगाई और बेरोजगारी दी है।  उन्होंने कहा ‘क्या डबल इंजन सरकार इसलिए बनी थी कि मॅहगाई बढ़ायें  बेरोजगारी बढ़ाये,
                           सपा प्रमुख यहाँ, अपनी पार्टी प्रत्याशी मीरा यादव के पक्ष में आयोजित एक चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे! यादव ने कहा बीजेपी के लोग बड़ी बड़ी बातें करते हैं।  उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल ही में दिए एक भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि यदि 13 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं फिर भी पांच साल फ्री राशन देना पड़ रहा है अखिलेश ने कहा ‘ये देश की कमजोर अर्थव्यवस्था को दिखाता है ‘
                       मध्यप्रदेश में कांग्रेस से गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि वे हमें चुनाव में साथ लाना चाहते थे लेकिन उन्होंने हम लोगों को दूर कर दिया, सपा नेता ने कहा कि यह तो अच्छा हुआ कि समय रहते कांग्रेस ने हमें दूर कर दिया, यदि नामांकन की तारीख निकल जाती तो हम लोग यहाँ चुनाव ही नहीं लड़ पाते इसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं!लेकिन अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस को याद रखना होगा कि उन्होंने मध्यप्रदेश में हमसे दूरी बनाई, उत्तरप्रदेश में हम भी उनसे दूरी बनाकर रखेंगे!
                             मध्यप्रदेश में बीजेपी के हालातों पर उन्होंने कहा कि राज्य में जितने संभाग नहीं हैं उतने तो मुख्यमंत्री पद के दावेदार घूम रहे हैं शिवराज सिंह चौहान के बारे में अखिलेश ने कहा हमें जो महसूस हो रहा है कि वे आज मुख्यमंत्री हैं कल  होंगे या नहीं होंगे कह नहीं सकता!